Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के प्रभारी मंत्री ने कई अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन काटा:जिस वार्ड में गए, वहीं गंदगी मिली; जोनल अधिकारियों पर भड़के

June 14, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें कई कूड़े के ढेर पड़े मिले। इससे उनका माथा ठनक गया। उन्होंने स्थानीय लोगों से पूछ लिया- झाड़ू लगती है? इस पर लोगों ने जवाब दिया- कभी नहीं लगती सर। इसके बाद मंत्री ने 4 बड़े अधिकारियों सहित कई कर्मचारियों पर कार्रवाई कर दी।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

मंत्री ने जोन-1और जोन-3 के जोनल अधिकारी और दोनों के सफाई निरीक्षक (SFI ) का दो-दो दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इसके अलावा, नीचे स्तर के भी कई अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ मेयर सुषमा खर्कवाल और उत्तरी विधायक नीरज बोरा भी मौजूद रहे। ये तीनों जनप्रतिनिधि नगर निगम के 5 वार्डों में पहुंचे। जहां-जहां जाते, वहीं गंदगी मिल रही थी।

मंत्री ने पिछले महीने सरोजिनी नगर एरिया में निरीक्षण किया था। उनके निरीक्षण के एक दिन पहले ही रातों-रात सभी निरीक्षण वाले वार्डों की सफाई करा दी गई थी। मंत्री ने निरीक्षण में सब चकाचक पाया और व्यवस्था को ग्रीन टिक दे दिया। इसके बाद UPLIVE.NEWS ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था। मंत्री ने इस बार के निरीक्षण में कार्रवाई की।

पहले आज के निरीक्षण की 3 तस्वीरें

div class=”f3e032cb “प्रभारी मंत्री ने जब अव्यवस्थित रूप से फेंका गया कूड़ा-कचरा देखा तो जोनल अधिकारियों पर भड़क गए।div
div class=”f46ba790″प्रभारी मंत्री ने जब अव्यवस्थित रूप से फेंका गया कूड़ा-कचरा देखा तो जोनल अधिकारियों पर भड़क गए।div
div class=”f3e032cb “स्थानीय लोगों ने कहा- मंत्रीजी, यहां न कभी झाड़ू लगती है और न ही कभी नालों की सफाई होती है।div
div class=”f46ba790″स्थानीय लोगों ने कहा- मंत्रीजी, यहां न कभी झाड़ू लगती है और न ही कभी नालों की सफाई होती है।div
div class=”f3e032cb “खाली प्लॉट पर फेंका गया कचरा देखकर मेयर सुषमा खर्कवाल से भी सवाल पूछे।div
div class=”f46ba790″खाली प्लॉट पर फेंका गया कचरा देखकर मेयर सुषमा खर्कवाल से भी सवाल पूछे।div
divdiv

इन वार्डों में गंदगी मिली

प्रभारी मंत्री ने जोन-1 के रानी लक्ष्मीबाई वार्ड (अमीनाबाद घंटाघर के पास), जोन -3 के डालीगंज निराला नगर वार्ड, अयोध्या दास सेकेंड वार्ड, फैजुल्लागंज सेकेंड वार्ड और विवेकानंद पुरी वार्ड का दौरा किया। इस दौरान साफ-सफाई, नालों की सफाई और पार्कों की स्थिति भी देखी गई।

निरीक्षण के दौरान मंत्री को कई मोहल्लों में गंदगी और चोक नालियां मिलीं, जिन पर उन्होंने नाराजगी जताई। मंत्री सुरेश खन्ना ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर फटकार लगाई और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मौके पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कई जगहों पर खुले नाले में बिना सुरक्षा उपकरण के लोग नाले की सफाई करने उतरे थे। उन्हें फटकार लगाई गई है। वहीं, मंत्री ने लोगों से पूछा कि झाड़ू लगती है तो लोग बोले- कभी नहीं लगी।

वेतन काटने का निर्देश

जोन- 1और जोन 3 के जोनल अधिकारी एवं सफाई निरीक्षक (SFI ) का दो-दो दिन का वेतन काटने के निर्देश मंत्री ने दिया। क्षेत्र में गंदगी का अंबार देखने को मिला था। लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने निरीक्षण को लेकर कहा कि लखनऊ में स्वच्छता को लेकर आज निरीक्षण किया गया है।

क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चिंता जनक है। कई वार्डों की जमीनी हकीकत को देखा गया है, जो पूरी तरह से अपेक्षाओं के विपरीत है। लखनऊ की मेयर और संबंधित अधिकारियों को इस खामी की वजह से उनके एक-एक दिन के वेतन काटने का आदेश दिया गया है। साथ ही फैजुल्लागंज में 2 दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। आने वाले दिनों में फिर से निरीक्षण किया जाएगा।

div class=”f3e032cb “पिछले महीने नगर निगम ने सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड में प्रभारी मंत्री के निरीक्षण से पहले रातों-रात सफाई करवा दी थी।div
div class=”f46ba790″पिछले महीने नगर निगम ने सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड में प्रभारी मंत्री के निरीक्षण से पहले रातों-रात सफाई करवा दी थी।div
divdiv

मंत्री बोले- नाले की सफाई नहीं

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि चार पांच वार्डों में दौरान किया है। पहला दौरान अमीनाबाद में घंटाघर पार्क लक्ष्मीबाई वार्ड में गए। वहां पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है। रोड पर कब्जा कर उसपर कूड़ा घर बना दिया गया है।

अमीनाबाद और हजरतगंज के नाम से लखनऊ जाना जाता है। उसकी स्थिति देख कर दुख होता है। 15 दिनों में सफाई करने और उत्तर से दक्षिण जाने के लिए 100 मीटर सड़क बनाने का निर्देश दिया है। इससे वह कूड़ा घर कर जगह पार्क डेवलप होगा। मंदिर के पास में कूड़ा बना है। पानी की टंकी डेढ़ साल पहले भी बन रही थी। आज भी बन रही है।

अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम करने का निर्देश दिया। डालीगंज निरालानगर वार्ड में नाली महीनों से नाली साफ नहीं हुई। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी कभी-कभी आती है। पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। पार्षद को भी निर्देश भी दिया है। जोनल अधिकारी को भी निर्देश दिए हैं। अयोध्या दास सेकेंड वार्ड में निरीक्षण में नाली की सफाई लचर है।

फैजुल्लागंज में भी सफाई खराब है। हम जहां पर गए हैं। वहां के कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया है। डेली सफाई होनी चाहिए। हम उम्मीद करते हैं, सड़क की सफाई मुख्य जगहों पर हो जाती है, कालीदास मार्ग हो या गौतमपल्ली हो। गलियों में सफाई की मॉनिटरिंग करने पर ही काम बनेगा। नगर आयुक्त को भी इसे लिखित रूप में भेज रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें