ठेले पर खाना बेचने वाली महिला से मारपीट का आरोप:सुशांत गोल्फ सिटी में आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता बिंदू सिंह शहीद पथ अंडरपास से हरिहरपुर मार्ग पर ठेले पर खाना बेचकर अपना परिवार चलाती हैं।
घटना 6 जुलाई 2025 को दोपहर 11 बजे की है। पीड़िता के अनुसार, ओम अग्रवाल नाम का व्यक्ति उनके ठेले पर आया। उसने उनका सारा सामान तोड़ दिया और गालियां देने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। उसने पीड़िता का ठेला भी पलट दिया।
पीड़िता ने बताया कि वह एक गरीब महिला है और इसी ठेले से दाल, चावल, रोटी और सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।









