div class=”a88a1c42″
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_ATF_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″लखनऊ विश्वविद्यालय में आज प्रवेश परीक्षा का दूसरा दिन रहा।div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ विश्वविद्यालय के UG पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आज प्रवेश परीक्षा का दूसरा दिन था। पहली पाली में बीएससी बायो में जूलॉजी का पेपर था। इसमें कुल 4 हजार 444 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जबकि दूसरी पाली में 2:30 बजे से 4 बजे तक बीएलएड की परीक्षा हुई। इसमें कुल 291 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
बीएससी में 4444 के सापेक्ष 71% स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। इसमें कुल 3155 स्टूडेंट्स शामिल हुए। जबकि बीएलएड में 291 के सापेक्ष 215 परीक्षा देने पहुंचे।
यहां पढ़ें..एक नजर में परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश
div class=”f5e1d774 ”
- अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
- प्रश्नपत्र में 100 MCQ टाइप प्रश्न होंगे।
- एग्जाम ड्यूरेशन 90 मिनट होगा।
- हर प्रश्न दो अंकों का होगा।
- एग्जाम में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- अभ्यर्थियों को अपनी दो फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड में से कोई भी पहचान पत्र अवश्य लाना होगा।
- नीला और काला बाल प्वाइंट पेन साथ में लाना है।
- आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट्स को ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स साथ लेकर आना होगा और वेरिफिकेशन भी कराना होगा।
div
17 अप्रैल से आवेदन की हुई थी शुरुआत
लखनऊ विश्वविद्यालय के UG पाठ्यक्रमों में कुल 4250 सीट है। जबकि पीजी कोर्स में 5062 सीटें हैं। इसके अलावा कई डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी हैं। 17 अप्रैल से आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की थी। UG के लिए 25 जून तक आवेदन का मौका था।
डेडलाइन निर्धारित कर दी है
LU में नए सेशन की पढ़ाई इस बार 26 जुलाई से शुरू होगी। इसी के साथ विश्वविद्यालय ने दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए भी डेडलाइन निर्धारित कर दी है। एकेडमिक कैलंडर में 24 जुलाई तक यूनिवर्सिटी के सभी कोर्सेज में दाखिले पूरे करने की तैयारी है।




