div class=”a88a1c42″
div class=”
cf559a0e
b06c8b9b
“
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_ATF_300x250″ class=”fbad50ce”गाजियाबाद में एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा एक शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रही है। जहां छात्रा को एक दोस्त बुलाकर ले गया था। उसके बाद आरोपी ने अपने अन्य दोस्तों को भी बुलाया। आरोप है कि छात्रा के साथ सामूहिक रेप किया गया। कविनगर पुलिस ने 3 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।div
div
div
div class=”
cf559a0e
b06c8b9b
“
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
एक सोसायटी की रहने वाली है छात्रा
यह सनसनीखेज मामला गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में एक हाईराइज सोसायटी का है। जहां नाबालिग छात्रा एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। छात्रा की एक युवक से दोस्ती थी। आरोप है कि युवक छात्रा को बुलाकर ले गया, जिसके बाद इस युवक ने अपने 3 अन्य साथियों को भी बुला लिया। जहां सभी ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे डराया और धमकाते हुए बदनाम करने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी छात्रा को छोड़कर फरार हो गए।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″डीसी पी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर 2 को अरेस्ट कर लिया।div
divdiv
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा
नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आते ही कविनगर पुलिस पूरे मामले को दबाने में लगी रही। जिसके बाद यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया। जिसके बाद पुलिस ने आनन फानन में पीड़िता के परिवार की तहरीर पर केस दर्ज किया है। इनमें 3 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, रात में पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। जिसमें पुलिस ने 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
2 युवक अरेस्ट किए गए
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर आगे की विधिक कार्रवाई पुलिस कर रही है। महिला पुलिस द्वारा पीड़िता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने 2 युवकों को अरेस्ट कर लिया है।





