Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में शमसुज्जमां ने प्रिंस बनकर युवती से रेप किया:अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्मांतरण का दबाव बनाया, दबोचा गया

July 15, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div class=”

cf559a0e
b06c8b9b
“

div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_ATF_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
div
div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ के आशियाना इलाके की युवती के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की। बाद में नशीली दवाई खिलाकर रेप किया। उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्मांतरण का दबाव बनाया।

div class=”

cf559a0e
b06c8b9b
“

div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

युवती ने मामले की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अयोध्या के रूदौली निवासी शमसुज्जमां के रूप में हुई। उसने खुद प्रिंस राठौर बनकर युवती को फंसाया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पीड़िता ने बताया कि फरवरी में टेलीग्राम पर प्रिंस राठौर नाम के युवक से दोस्ती हुई। आरोपी ने खुद को राजाजीपुरम निवासी और लॉ का स्टूडेंट बताया। जल्द ही दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई। 2 मई को युवती की तबीयत खराब हुई तो आरोपी उसे इलाज के बहाने अपने जान-पहचान के डॉक्टर के पास ले गया। वहां नशीली दवा खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया।

भाई की बीमारी दूर करने के नाम पर ऐंठे 40 हजार रुपए

कुछ दिन बाद आरोपी ने युवती से कहा कि उसके और उसके भाई की बीमारी दूर करने के लिए तांत्रिक पूजा करानी होगी। इस बहाने उसने युवती से 40 हजार रुपए ले लिए। कुछ दिन बाद युवती को शक हुआ तो उसने घरवालों को पूरी बात बताई।

परिवार ने उसे बारे में जानकारी की तो मालूम हुआ कि प्रिंस राठौर का असली नाम शमसुज्जमां है। वो अयोध्या के रूदौली का रहने वाला है। इसकी जानकारी होने पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। वीडियो डिलीट करने के नाम पर युवती से 30 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद 70 हजार की और डिमांड करने लगा। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें