Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में फायरिंग के मामले में फरार चल रहे शातिर अपराधी मानस मिश्रा को पुलिस ने दबोच लिया।

By admin · August 1, 2025 · 1 min read

लखनऊ में 9 MM पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार:फायरिंग कर फरार हुआ था, लखनऊ एमिटी पुल से पकड़ा गया

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में फायरिंग के मामले में फरार चल रहे शातिर अपराधी मानस मिश्रा को पुलिस ने दबोच लिया। एमिटी पुल के पास से गिरफ्तार हुए अभियुक्त के पास से 9 एमएम की अवैध पिस्टल, 2 मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अब उसके बाकी साथियों की तलाश में जुटी है।

थाना चिनहट क्षेत्र में 30 जून 2025 को फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी। इस मामले में पीड़ित विकास कुमार तिवारी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इनमें से दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब इस मामले में तीसरे अभियुक्त मानस मिश्रा को एमिटी पुल के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कमरे से मिली पिस्टल और कारतूस

पूछताछ में मानस ने अपने जुर्म कबूल किए और पुलिस को उसके कमरे से 9 एमएम की प्रतिबंधित अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस भी मिली हैं। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ दी गई हैं।

मानस मिश्रा के खिलाफ चिनहट थाने में तीन गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें विस्फोटक अधिनियम से लेकर जानलेवा हमले और फायरिंग तक के मामले शामिल हैं।

अब भी फरार हैं अनुराग और युवराज सिंह

इस केस के अन्य दो आरोपी-अनुराग और युवराज सिंह अब भी फरार हैं। चिनहट पुलिस की टीमें उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आला अधिकारियों ने किया था निरीक्षण

पुलिस के उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। दो टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई थी, जिसके बाद पहले शेखर कौशल और अमितेश यादव को गिरफ्तार किया गया था। अब मानस मिश्रा की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस का कहना है कि मामले का शीघ्र ही पूरा पर्दाफाश किया जाएगा।

और खबरें