Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

नाम बदलकर नर्सिंग छात्रा से 3 साल तक संबंध बनाए:सद्दाम ने सुनील बनकर शादी का झांसा दिया, पीड़िता की तहरीर के बाद गिरफ्तार

By admin · August 2, 2025 · 1 min read

लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में नाम बदलकर नर्सिंग छात्रा के साथ 3 साल तक संबंध बनाने वाले सद्दाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने खुद का नाम सुनील गौतम बताया था। छात्रा को शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाने लगा।

3 साल बाद छात्रा ने जब उससे शादी करने को कहा तो वह आनाकानी करने लगा। ज्यादा दबाव बनाने पर सद्दाम के परिजनों ने छात्रा से धर्म परिवर्तन के बाद ही शादी करने को कहा। जब छात्रा ने इससे इनकार किया, तो आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की।

शादी का दबाव डालने पर धमकी देकर भगा दिया

लड़के और उसके घरवालों ने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और भगा दिया। पीड़िता ने 28 जुलाई को बीकेटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामला लव जिहाद का बताया जा रहा है।

आरोपी ने खुद का नाम सुनील गौतम बताकर छात्रा से संबंध बनाए। जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो उसकी असली पहचान सामने आई। युवक का वास्तविक नाम सद्दाम कुरैशी है, जो जिब्राइल कुरैशी का पुत्र है और खीरी जिले के संपूर्णानगर का निवासी है। उसकी उम्र लगभग 23 वर्ष है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 352/69 बी एन एस एस और 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को बीकेटी थाना क्रॉसिंग से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है।

और खबरें