Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के बेहटा में 72 घंटे में तीसरा ब्लॉस्ट:पुलिस ने गड्‌ढों में दबाया था बारूद, धमाके से पानी की टंकी में दरार

September 3, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में मंगलवार देर रात फिर यानी 72 घंटे में तीसरा धमाका हुआ। इस गांव में इससे पहले भी दो बार विस्फोट हो चुके हैं, जिनमें एक दंपती और एक गाय की मौत हो चुकी है। 6 लोग घायल हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
div class=”f3e032cb “रविवार सुबह हुए ब्लॉस्ट में लोग जिंदा जल गए थे।div
div class=”f46ba790″रविवार सुबह हुए ब्लॉस्ट में लोग जिंदा जल गए थे।div
divdiv

नियम तोड़कर किया गया विस्फोटकों का निस्तारण

जानकारी के मुताबिक, पुलिस और बम स्क्वायड ने सोमवार और मंगलवार को बेहटा गांव और आसपास छापेमारी की थी। इस दौरान करीब 30 क्विंटल विस्फोटक बरामद किया था। उसे 15-15 फीट के गहरे गड्‌ढे में नष्ट कर दिया था।

उन्हीं गड्‌ढों में मंगलवार रात अचानक धमाका हो गया। इससे पास में स्थित जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी में दरार आ गई। डर की वजह से लोग रातभर सो नहीं पाए। लोगों ने बताया कि पुलिस ने विस्फोटक नष्ट करने में लापरवाही बरती।

विस्फोटक को गड्‌ढे में दबाने के बाद उसमें पानी नहीं भरा। इसकी वजह से उसमें ब्लॉस्ट हो गया।

div class=”f3e032cb “रविवार को हुए पहले ब्लॉस्ट की आवाज 2 किलोमीटर तक सुनाई दी थी।div
div class=”f46ba790″रविवार को हुए पहले ब्लॉस्ट की आवाज 2 किलोमीटर तक सुनाई दी थी।div
divdiv

रविवार को हुए थे 2 ब्लॉस्ट

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में आलम पत्नी मुन्नी और बेटे इरशाद के साथ रहता था। रविवार को उसके घर में ब्लास्ट हुआ। पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। उससे सटा मकान ढह गया। आसपास के 4 अन्य घरों की दीवारें और छतें उड़ गईं।

जलने और मलबे में दबने से आलम और उसकी पत्नी मुन्नी की मौत हो गई। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। गंभीररूप से घायल 2 लोगों का KGMU के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। 3 अन्य घायल प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं।

धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज 2 किलोमीटर तक सुनाई दी। इसके बाद शाम को गांव के पास ही दूसरे गोदाम में ब्लास्ट हुआ था। उसमें एक महिला को चोट आई थी। 300 मीटर के दायरे के मकानों में दरार आ गई थी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें