div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
लखनऊ में रिटायर्ड AE (असिस्टेंट इंजीनियर) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उनकी नौकरानी के पति ने की है। उसने घर में घुसकर अपनी दुनाली बंदूक से उनके सीने पर से गोली मारी है। रिटायर्ड AE की पत्नी प्रिंसिपल पद से रिटायर्ड हैं। मामला मड़ियांव थाना क्षेत्र का है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
मृतक की पहचान दिलकश विहार में रहने वाले अरुण कुमार मिश्रा (68) के रूप में हुई है। वह 8 साल पहले PWD से रिटायर हुए थे। उनका बेटा विदेश में रहकर जॉब करता है। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″रिटायर्ड AE अरुण के घर पर फोरेंसिक की टीम पहुंची हुई है। मोहल्ले के लोग भी घर के बाहर इकट्ठा हैं।div
divdiv
पुलिस के मुताबिक, घर में काम करने वाली नौकरानी रामा देवी के पति मनोज पांडे (40) ने गोली मारकर अरुण की हत्या की है। मनोज बीकेटी थाना क्षेत्र के भैंसमऊ क्रॉसिंग का रहने वाला है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मनोज को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है।
डेढ़ साल से नौकरानी काम कर रही थी
अरुण के भतीजे नितिन मिश्रा ने बताया- चाचा पीडब्ल्यूडी से असिस्टेंट इंजीनियर पद से रिटायर हुए थे। करीब 15 साल से वह अकेले रह रहे थे। उनका बेटा अनुज मिश्रा अमेरिका में रहता है। चाची अंजू मिश्रा प्रिंसिपल पद से रिटायर हो चुकी हैं। वह लखनऊ में ही पति से अलग रहती हैं। पिछले डेढ़ साल से नौकरानी रामा देवी अरुण के यहां काम कर रही थी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मृतक के भतीजे नितिन मिश्रा ने बताया- चाचा से चाची अलग रहती थीं।div
divdiv
आरोपी ने पत्नी को मारी थी गोली
पुलिस के मुताबिक, रामा देवी 3 दिन से अरुण कुमार के घर पर रुकी थी। आरोपी मनोज पांडेय गॉर्ड की नौकरी करता है। उसके पास दुनाली लाइसेंसी बंदूक है। उसी से गोली चलाई, जो अरुण के सीने में जाकर लगी। रामा को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस हिरासत में उसने बताया है कि पति के साथ उसका मकान बनवाने को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी वजह से उसका पति झगड़ा करने के लिए अरुण के घर आया था। उसने गोली रामा पर चलाई लेकिन मिस फायर होकर अरुण को सीने में गोली लग गई।




