Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

छात्र को गर्लफ्रेंड की बहन के बॉयफ्रेंड ने पीटा:लखनऊ में चाकू से हमला किया, सड़क पर घसीटा; चेन लूटी

By admin · September 17, 2025 · 1 min read

लखनऊ में बीए के छात्र पर गर्लफ्रेंड की बहन के बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ जानलेवा हमला किया। पीड़ित ने मामले की चिनहट थाने में शिकायत दी। पुलिस ने 3 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

बस्ती जिले के रहने वाले अनमोल पटवा श्रीराम स्वरूप यूनिवर्सिटी में बीए थर्ड ईयर के छात्र हैं। यहां मटियारी, चिनहट में रहते हैं। उनका आरोप है कि 15 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे उनकी गर्लफ्रेंड की छोटी बहन का बॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया। इससे वह बार-बार बेहोश होने लगी।

हॉस्पिटल ले जाते समय झगड़ा किया

अनमोल ने बताया कि इसकी जानकारी होने पर गर्लफ्रेंड की बहन को हॉस्पिटल ले जाने के लिए मौके पर पास पहुंचे। वहां पर उसके बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। उनकी गर्लफ्रेंड के साथ छेड़खानी की।

अनमोल ने बताया कि इसके दूसरे दिन वह पास की दुकान में खरीदारी करने गए। इस दौरान गर्लफ्रेंड की बहन के बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ उनपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट कर उन्हें सड़क पर घसीटा। उनकी चेन लूट ली। उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर बाइक से फरार हो गए।

उन्होंने चिनहट थाने में शिकायत दी। पुलिस ने उनकी गर्लफ्रेंड की बहन के बॉयफ्रेंड प्रनव मिश्रा, उत्कर्ष शुक्ला, शिवम सिंह और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।पुलिस का कहना है कि मामले की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

और खबरें