Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

बुलडोजर देख लड़की बेहोश, छत पर चढ़े लोग:लखनऊ में 8 परिवारों का हंगामा, पुलिस से बहस; लोग बोले- बिना नोटिस कार्रवाई

By admin · September 19, 2025 · 1 min read

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की टीम का अवैध कब्जेदारों ने जमकर विरोध किया। एलडीए के बुलडोजर को देखकर 12-15 लोग छत पर चढ़ गए। महिलाओं ने खुद को घरों के अंदर से बंद करके हंगामा शुरू कर दिया। कब्जेदारों की एलडीए और पुलिस टीम से जमकर नोकझोंक हुई।

इस दौरान एक लड़की बेहोश हो गई। एलडीए और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया। तब जाकर लोग शांत हुए। उसके बाद एलडीए टीम ने अवैध निर्माण तोड़ा।

मामला गोमती नगर विस्तार के मलेशिया गांव का है। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा करके 8 परिवार रहता था। अवैध निर्माण तोड़कर जमीन खाली कराई गई है। हालांकि, कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि एलडीए ने बिना किसी नोटिस के कार्रवाई की है।

कार्रवाई के दौरान एक लड़की विरोध करते समय बेहोश हो गई।
कार्रवाई के दौरान एक लड़की विरोध करते समय बेहोश हो गई।
एलडीए की कार्रवाई के विरोध में अवैध कब्जेदार घरों की छत पर चढ़ गए।
एलडीए की कार्रवाई के विरोध में अवैध कब्जेदार घरों की छत पर चढ़ गए।
अवैध कब्जेदारों को हटाने के बाद एलडीए ने अवैध निर्माण तोड़ा।
अवैध कब्जेदारों को हटाने के बाद एलडीए ने अवैध निर्माण तोड़ा।

टीम को देखते ही कब्जेदारों ने शुरू कर दिया हंगामा

आज दोपहर में जैसे ही एलडीए की टीम बुलडोजर के साथ मलेशिया मऊ में दाखिल हुई। मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। अवैध रूप से प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा जमाए लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। बुलडोजर के सामने खड़े हो गए। हंगामा करने लगे।

एलडीए के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देखकर एलडीए अफसरों को अतिरिक्त फोर्स और उच्च अधिकारियों को बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंचे 3 जोनल अफसर भी माहौल नहीं संभाल पाए। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अवैध कब्जेदार मोहम्मद सलीम और उनके परिजन छत से नीचे उतरे। इसके बाद एलडीए ने अवैध निर्माण तोड़ना शुरू किया।

प्राधिकरण ने पहले ही दिए थे कई नोटिस

एलडीए के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि मलेशिया मऊ में प्राधिकरण की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके 8 परिवार रहता है। कब्जेदारों ने पक्का निर्माण कर लिया है। उन्हें सालभर में कई बार नोटिस देकर कब्जा हटाने को कहा गया, लेकिन उन लोगों ने उसे नजरअंदाज कर दिया।

इस पर डुगडुगी बजवाकर कब्जा हटाने के लिए कहा गया। कब्जेदार फिर भी नहीं माने, इस पर आज बुलडोजर से अवैध निर्माण तोड़ा जा रहा है।

कार्रवाई का विरोध कर रहीं महिलाओं को हटाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
कार्रवाई का विरोध कर रहीं महिलाओं को हटाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विकास योजनाएं हो रहीं प्रभावित

प्रभाकर सिंह ने बताया कि जमीन पर कब्जा होने से प्राधिकरण की विकास योजनाएं बाधित हो रही हैं। सड़क निर्माण, सीवर लाइन और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाएं समय से शुरू नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में एलडीए ने सख्ती दिखाने का निर्णय लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एलडीए ने जिला प्रशासन से मदद मांगी है।

20 करोड़ की लागत की है जमीन

खाली करवाई गई जमीन की कीमत मौजूदा समय में करीब 20 करोड रुपए की आंकी जा रही है। प्राधिकरण अफसरों की मानें, तो एक बीघा 6 बिस्वा जमीन पर कब्जा था। गोमती नगर विस्तार योजना के तहत यह जमीन है। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि यह जमीन प्राधिकरण द्वारा अर्जित है। इस पर लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा किया था। इन सभी को कई बार नोटिस जारी किया गया था। कई बार हमारी टीम ने मुनादी करते हुए इन्हें खाली करने को कहा था।

यह कामर्शियल प्लाट है। इस मामले की अर्जन करवाई पहले ही हो चुकी है। मुआवजा भी को दिया जा चुका है।

और खबरें