Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

हजरतगंज में CM का GST संवाद आज:दुकानदारों से आमने-सामने बातचीत होगी, यूनिवर्सल बुकसेलर के पास पीसी करेंगे

By admin · September 24, 2025 · 1 min read

गोरखपुर में व्यापारियों से कर चुके है सीएम योगी आदित्यनाथ संवाद। - Dainik Bhaskar
गोरखपुर में व्यापारियों से कर चुके है सीएम योगी आदित्यनाथ संवाद।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह 11 बजे हजरतगंज पहुंचकर व्यापारियों से सीधे संवाद करेंगे। सीएम व्यापारियों को जीएसटी सुधारों से होने वाले लाभ की जानकारी देंगे। उनसे सुझाव भी लेंगे। इसके बाद यूनिवर्सल बुकसेलर के पास सीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

कार्यक्रम का ‘नेक्स्ट जेन GST बचत उत्सव’ के तहत आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर मंगलवार रात से ही प्रशासनिक हलचल बढ़ गई थी। सीनियर अधिकारियों ने हजरतगंज पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दुकानदारों को सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी दे दी गई है।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हजरतगंज में व्यापारियों से GST को लेकर संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर दुकानों के बाहर होर्डिंग लगाए गए हैं।
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हजरतगंज में व्यापारियों से GST को लेकर संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर दुकानों के बाहर होर्डिंग लगाए गए हैं।
सीएम व्यापारियों को उनके प्रतिष्ठानों में जाकर जीएसटी सुधारों से होने वाले लाभ की जानकारी देंगे।
सीएम व्यापारियों को उनके प्रतिष्ठानों में जाकर जीएसटी सुधारों से होने वाले लाभ की जानकारी देंगे।

दुकानों-शोरूम को दुल्हन की तरह सजाया, मेटल डिटेक्टर लगाए

CM योगी दुकानों-शोरूम में जाकर व्यापारियों को GST नियमों में हुए बदलाव के फायदे गिनाएंगे। इसको लेकर व्यापारियों ने अपनी दुकानों-शोरूम को सजाया है। सुरक्षा के लिए मेटल डिटेक्टर भी लगवाए हैं।

हजरतगंज में GST कार्यक्रम के बैनर, पोस्टर-होर्डिंग लगाए

CM योगी के कार्यक्रम को लेकर पूरे हजरतगंज में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। व्यापारियों ने अपनी दुकानों-शोरूम के बाहर बैनर-पोस्टर लगाए हैं।

डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष कर चुके संवाद

 

मुख्यमंत्री से पहले रविवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी व्यापारियों से संवाद कर चुके हैं। उन्होंने व्यापारियों को जीएसटी सुधारों के बारे में विस्तार से समझाया था।

व्यापारियों का भव्य स्वागत होगा

 

सरकार का कहना है कि हालिया जीएसटी सुधार छोटे और मझोले कारोबारियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं। कर प्रणाली और सरल हो गई है। टैक्स कम्प्लाइंस का बोझ घटा है। हजरतगंज मार्केट एसोसिएशन का कहना है कि यह संवा

और खबरें