Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में 8 साल के बच्चे पर गंभीर आरोप:5 वर्षीय बच्ची से कपड़े उतारने को कहा, पिता ने थाने में दी तहरीर

By admin · September 29, 2025 · 1 min read

लखनऊ में एक 8 साल के लड़के पर 5 वर्षीय बच्ची से कपड़ा उतारने के लिए कहने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित बच्ची के पिता ने इस संबंध में इंदिरानगर थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।

बच्ची के पिता के अनुसार, घटना 27 सितंबर की है। उस दिन वह और उनकी पत्नी अपने-अपने काम पर गए हुए थे। घर पर उनके दोनों बच्चे 8 साल का बेटा और 5 साल की बेटी अकेले थे। दोपहर करीब 1:30 बजे जब पत्नी काम से वापस लौटीं, तो बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला 8 साल का लड़का अंडरवियर उतारने के लिए कह रहा था। बच्ची ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

शाम को जब पिता काम से घर लौटे तो पत्नी ने उन्हें पूरी बात बताई। इसके बाद उन्होंने तुरंत इंदिरानगर थाने में जाकर पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपी बच्चे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। इंदिरानगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

और खबरें