Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में स्कूटी पर लात मारने वाले स्नेचर की हत्या:हिस्ट्रीशीटर संजय यादव की लाश मिली, नाखून उखड़े मिले; पुलिस को 9 दिन से थी तलाश

By admin · September 29, 2025 · 1 min read

लखनऊ में कारोबारी की स्कूटी पर लात मारने वाले स्नेचर की सीतापुर में लाश मिली है। उसके पैर के नाखून उखड़े थे। शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि संजय यादव की हत्या करके शव सड़क किनारे फेंका गया।

लखनऊ पुलिस हिस्ट्रीशीटर संजय यादव की 9 दिन से तलाश कर रही थी। अफसरों के मुताबिक, संजय पर पुलिस एक लाख का इनाम घोषित करने वाली थी। दरअसल, लखनऊ के गुडंबा इलाके में 20 सितंबर को कारोबारी अतुल जैन स्कूटी से कहीं जा रहे थे।

संजय ने अपने ममेरे भाई अरविंद वर्मा के साथ मिलकर अतुल की चेन लूट ली, जब अतुल लुटेरों का पीछा करने लगे तो संजय ने स्कूटी में लात मार दी। लात मारने से स्कूटी गिर गई। अतुल का सिर पिकअप से टकराए गए। इससे उनकी मौत हो गई।

इस पूरी घटना का CCTV सामने आया था। लखनऊ पुलिस ने संजय के ममेरे भाई को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया था, जबकि संजय फरार चल रहा था। अब सीतापुर में सोमवार सुबह सड़क किनारे लाश मिली।

चलिए, पूरी घटना सिलसिलेवार पढ़ते हैं

आरोपी संजय यादव का फाइल फोटो। इसकी लाश सड़क किनारे झाड़ियों में मिली।

बाइक नंबर से हुई संजय यादव की पहचान

सीतापुर के सिधौली कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह नीलगांव में सड़क किनारे झाड़ियों में युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। फॉरेंसिंक टीम ने भी सबूत जुटाए। ASP दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि शव के पास से बाइक बरामद की गई।

इसके आधार युवक की पहचान लखनऊ के बख्शी तालाब निवासी संजय यादव की गई। शव से मुंह और नाक पर झाग निकल रहा था। उसके शरीर और गर्दन पर गंभीर चोट के निशान थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

लाश सड़क किनारे झाड़ियों में पकड़ा हुआ था। थोड़ी पर उसकी स्पलेंडर बाइक खड़ी हुई थी।
लाश सड़क किनारे झाड़ियों में पकड़ा हुआ था। थोड़ी पर उसकी स्पलेंडर बाइक खड़ी हुई थी।

जेल से छूटने के बाद घर नहीं गया था संजय

बख्शी का तालाब (बीकेटी) निवासी संजय यादव पर लूट, चोरी और मारपीट समेत 18 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। संजय बीकेटी थाने का हिस्ट्रीशीटर था। पांच महीने पहले जेल से रिहा होने के बाद से वह इलाके में दिखाई नहीं दिया था। 20 सितंबर को चार नंबर चौराहे पर अतुल जैन से चेन लूटते समय वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

लाश की मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। बाइक नंबर से लाश की की शिनाख्त हुई।
लाश की मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। बाइक नंबर से लाश की की शिनाख्त हुई।

अब सिलसिलेवार तरीके से चेन स्नेचिंग की पूरी घटना 

20 सितंबर को लखनऊ के जानकीपुरम में अतुल जैन सुबह जिम जाने के लिए निकले थे। इस दौरान चेन स्नेचर ने उनकी चेन छीन ली थी। अतुल चोर-चोर चिल्लाते हुए लुटेरों का स्कूटी से पीछा करने लगे।

इस समय स्कूटी की स्पीड 80 किमी प्रति घंटा थी। इस दौरान उन्होंने बदमाशों को ओवरटेक किया। बदमाश जैसे ही पीछे हुए कि अतुल की स्कूटी पर लात मार दी। इससे स्कूटी बेकाबू हो गई।

वह 20 मीटर दूर खड़े डाले के नीचे जाकर घुस गए। स्कूटी 50 मीटर दूर सड़क पर घिसटती चली गई। घटना के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था।

जहां इलाज के दौरान अतुल की मौत हो गई थी। अतुल एवी सर्विस नाम से कूरियर और टूर एंड ट्रैवल का काम करते थे। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी।

तस्वीर 20 सितंबर की है। इसमें स्कूटी पर लात मारने के अतुल घिसटते हुए पिकअप के नीचे आ जाते दिख रहे।
तस्वीर 20 सितंबर की है। इसमें स्कूटी पर लात मारने के अतुल घिसटते हुए पिकअप के नीचे आ जाते दिख रहे।
20 अगस्त को अतुल कुमार जैन की लाश इस तरह से सड़क पर पड़ी हुई थी।
20 अगस्त को अतुल कुमार जैन की लाश इस तरह से सड़क पर पड़ी हुई थी।

CCTV से आरोपियों की पहचान, 4 टीमें तलाश में लगी थीं

पुलिस ने CCTV के आधार पर आरोपियों की पहचान संजय यादव और उसके ममेरे भाई अरविंद वर्मा के रूप में की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें बनाईं। मामले में एक्शन लेते हुए डीसीपी ने छुईयापुरवा चौकी प्रभारी राम गोपाल यादव और सिपाही शिवकांत को निलंबित कर दिया था।

यह तस्वीर अतुल जैन की है। दुर्घटना में अतुल की मौत हो गई थी।
यह तस्वीर अतुल जैन की है। दुर्घटना में अतुल की मौत हो गई थी।

4 दिन पहले मुठभेड़ में ममेरा भाई पकड़ा गया था

25 सितंबर को लखनऊ के जानकीपुरम में पुलिस चेकिंग कर रही है। इस दौरान संजय अपने ममेरे भाई अरविंद वर्मा के साथ सफेद अपाचे बाइक आया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी फायरिंग में अरविंद वर्मा को गोली लगी, जिसे पकड़ लिया गया। जबकि हिस्ट्रीशीटर संजय अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने नरेंद्र को टांगकर गाड़ी में बैठाया और अस्पताल ले गई थी। अरविंद पर बीकेटी और गुडंबा में 4 मुकदमे दर्ज हैं।

तस्वीर 25 सितंबर की है। पुलिस ने उसे टांगकर अरविंद वर्मा को अस्पताल ले गई थी।
 25 सितंबर की है। पुलिस ने उसे टांगकर अरविंद वर्मा को अस्पताल ले गई थी।
आरोपी अरविंद वर्मा का फाइल फोटो। अरविंद संजय का ममेरा भाई है।
आरोपी अरविंद वर्मा का फाइल फोटो। अरविंद संजय का ममेरा भाई है।

और खबरें