Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में फर्जी SC/ST केस में महिला दोषी:कोर्ट ने फैसला सुरक्षित किया, ग्राम प्रधान समेत 3 पर लगाया था झूठा आरोप

September 30, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ SC/ST कोर्ट ने ग्राम प्रधान और उनके साथियों पर फर्जी केस दर्ज कराने के मामले में महिला को दोषी पाया है। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है। वहीं महिला को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered” data-atd-fill-state=”unfilled”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_0__container__”div
div
div

माल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव की रहने वाली गुड्डी ने ग्राम प्रधान ममता कनौजिया के पति मथुरा प्रसाद, विनोद अवस्थी और अनूप अवस्थी पर जातिसूचक गालियां देने और मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान न केवल आरोप निराधार पाए गए, बल्कि सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से भी साबित हुआ कि घटना के समय आरोपित घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे।

CCTV फुटेज-मोबाइल लोकेशन ने खोली पोल

जांच अधिकारी ने मोबाइल सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। इससे स्पष्ट हुआ कि आरोपित अनूप अवस्थी की लोकेशन घटना के समय फैजुल्लागंज, लखनऊ में थी। मथुरा प्रसाद और विनोद अवस्थी गांव में ही थे और गवाहों के बयान से भी उनकी मौजूदगी घटना स्थल से मेल नहीं खाती थी।

डॉक्टर ने भी किया इलाज से इनकार

गुड्डी ने दावा किया था कि घटना उस समय हुई जब वह देवर राजू रावत के साथ दवा लेकर लौट रही थीं। विवेचना में संबंधित चिकित्सक डॉ. राकेश का बयान लिया गया, जिन्होंने साफ कहा कि उस तारीख को उन्होंने न तो गुड्डी और न ही राजू रावत का इलाज किया। इससे गुड्डी का बयान अविश्वसनीय हो गया।

ग्राम पंचायत विवाद बना मुकदमे की वजह

अदालत ने पाया कि गुड्डी का देवर राजू रावत ग्राम प्रधान ममता कनौजिया के पति मथुरा प्रसाद से पंचायत विकास निधि को लेकर विवाद में था। इसी रंजिश में उसने अपनी भाभी गुड्डी के माध्यम से झूठा केस लिखवाया।

अदालत ने कहा– एक्ट का दुरुपयोग

विशेष न्यायाधीश ने आदेश में लिखा कि अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम का उद्देश्य पीड़ितों को न्याय दिलाना है, न कि व्यक्तिगत रंजिश निकालने का हथियार बनाना। गुड्डी का मुकदमा दुर्भावनापूर्ण पाया गया और उसे धारा 217, 248 बीएनएस के तहत दोषसिद्ध कर सजा सुनाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

सजा पर बहस, प्रोबेशन की मांग

विशेष लोक अभियोजक ने कठोर सजा की मांग की है, जबकि बचाव पक्ष ने गुड्डी की गरीबी और पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रोबेशन पर छोड़ने की अपील की है। अदालत ने फैसला सुनाने के लिए अगली तारीख दी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें