Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में सुमैया राणा पर FIR दर्ज I Love मोहम्मद को लेकर भड़काऊ पोस्ट का आरोप सपा नेता बोलीं सरकार एकतरफा कार्रवाई कर रही

By admin · October 6, 2025 · 1 min read

लखनऊ में शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कैसरबाग कोतवाली में दर्ज मुकदमे के अनुसार आई लव मोहम्मद को लेकर उन्होंने भड़काऊ पोस्ट किया है। सुमैया राणा ने वीडियो जारी करके मुकदमे की बात साझा की है। सुमैया राणा की ओर से सोशल मीडिया पर आई लव मोहम्मद को लेकर भड़काऊ पोस्ट डालने मुस्लिम समुदाय को भड़काने का आरोप लगा है।

पुलिस कार्रवाई को एक तरफा बताया

सुमैया ने कहा कि हमें सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मेरे ऊपर कैसरबाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान का आरोप लगा है। हमें बहुत अफसोस होता है जब सरकार एकतरफा कार्रवाई करती है। हमने तो हंसकर गोली खाने की बात कही थी।

किसी को मारने की बात नहीं कही थी ‘गोली मारो’ वाला बयान देने वाले लोगों को तो मंत्री पद दिया जा रहा है। बड़े-बड़े पदों पर बैठाया जा रहा है। विपक्ष में रहते हुए अगर हम यह कहें कि गोली खाने के लिए तैयार हैं तो एक महिला पर मुकदमा दर्ज हो जाता है। इससे ज्यादा सरकार का नाकाम काम कुछ नहीं हो सकता।

20 सितंबर को विधान भवन के सामने सुमैया ने प्रदर्शन किया था। (फाइल फोटो)
20 सितंबर को विधान भवन के सामने सुमैया ने प्रदर्शन किया था। (फाइल फोटो)

न्यायपालिका पर विश्वास जताया

सुमैया राणा ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है पुलिस ने अपना काम कर दिया है अब न्यायपालिका अपना काम करेगी। 20 सितंबर को सुमैया राणा ने हाथों में आई लव मोहम्मद की तख्ती लेकर विधान भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। कानपुर की घटना पर नाराजगी जताते हुए सुमैया राणा ने पुलिस कार्रवाई पर टिप्पणी की थी और उसे एकतरफा बताया था।

और खबरें