Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में एटीएस ने शरीयत लागू करने की साजिश रचने वाले ‘मुजाहिदीन आर्मी’ नाम के संगठन से जुड़े 5 आरोपियों को कोर्ट से ?

By admin · October 7, 2025 · 1 min read

लखनऊ में एटीएस ने शरीयत लागू करने की साजिश रचने वाले ‘मुजाहिदीन आर्मी’ नाम के संगठन से जुड़े 5 आरोपियों को कोर्ट से 8 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है। एटीएस ने उन्हें 29-30 सितंबर को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपियों पर देश विरोधी गतिविधि करने का आरोप है।

एटीएस ने 29 सितंबर को लखनऊ में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। जांच में सामने आया कि यह गिरोह हिंसात्मक जिहाद के जरिए देश में शरीयत व्यवस्था लागू करने और लोकतांत्रिक सरकार को गिराने की योजना बना रहा था।

इनकी गिरफ्तारी हुई थी

हलियापुर, सुल्तानपुर निवासी अकमल रजा पुत्र मोहम्मद शराफत अली, राबट्सगंज सोनभद्र निवासी सफील सलमानी उर्फ अली रजवी पुत्र मीर मोहम्मद, घाटमपुर कानपुर निवासी तौसीफ पुत्र इसरार अहमद, खजुरिया रामपुर निवासी कासिम अली पुत्र बब्बू शाह और फतेहपुर, मल्लपुरम, केरल निवासी मोहम्मद रजा पुत्र जाबिर अली की गिरफ्तारी हुई थी।

इनमें मोहम्मद रजा को इस नेटवर्क का सरगना बताया गया है, जो पूरे आपराधिक और देशविरोधी षड्यंत्र का मास्टरमाइंड है। एटीएस का कहना है कि आरोपियों ने हथियार खरीदने, संगठन को फंडिंग देने और ‘मुजाहिदीन आर्मी’ तैयार करने की योजना बनाई थी। फिलहाल सभी से गहन पूछताछ के लिए 7 अक्टूबर से 8 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड ली गई है।

और खबरें