Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

निष्प्रयोज्य व मानक के विपरीत बन रही डेढ़ करोड़ की गौशाला।

October 14, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div style=”width: 0px;” class=”wp-video”div

रुपईडीहा। रुपईडीहा के पश्चिम रंजीतबोझा गांव सभा में एक कान्हा गौशाला के नाम से लगभग 5 बीघे में गौशाला निर्माण कराया जा रहा है। विचित्रता यह है कि रुपईडीहा नगर पंचायत में नाली व इंटरलाकिंग का कार्य हुआ व दीनदयाल नगर में बड़े नाले का निर्माण जिस ठेकेदार के जिम्मे है वही ठेकेदार इस कान्हा गौशाले का निर्माण करा रहा है।


स्थलीय निरीक्षण कर देखा गया तो इसकी बाउंड्रीवाल में पीले व पुराने ईंटें लगाए जा रहे हैं। कहीं कहीं खज्ज्ड़ व जले ईंटें भी बाउंड्रीवाल में लगे देखे गए। और तो और नगर पंचायत के दीनदयाल नगर वार्ड में जो कूड़ा करकट व रोड़े निकले उसी का इस गौशाला में पटान कराया जा रहा है। नगर पंचायत का निर्माण कार्य एक ही ठेकेदार से कराया जाना अपने आप मे प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। एक ही ठेकेदार से विकास कार्य कराना भी हास्यास्पद है।

इसी निर्माणाधीन कान्हा गौशाला के सामने शिवपुर मोहरनिया गांव सभा की जमीन पर अधबनी गौशाला पहले से बनी है। इसी के सामने रंजीतबोझा गांव सभा की जमीन पर इस विवादस्पद गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण स्थल पर कोई मौजूद नही था। पूरी बाउंड्रीवाल पीले ईंटों व बालू से बनाई जा रही है। बाउंड्रीवाल के पिलर भी हवा में खड़े हैं। उनको गहरी खुदाई कर नही लगाई गई। ग्रामवासियों के अनुसार निरीक्षण करने के लिए आजतक कोई सक्षम अधिकारी नही गया। इस गौशाला तक जाने का मार्ग भी बरसाती पानी से भरा है। वहां गोवंश कहा से आएंगे। जबकि इसी के सामने एक गौशाला पहले से ही बनी हुई है।

इस संबंध में जब चेयरमैन रुपईडीहा डॉ उमाशंकर वैश्य से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी जमीन नगर पंचायत में उपलब्ध न होने के कारण गांव सभा रंजीतबोझा मे इसका निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 68 लाख रुपयों की लागत से इस गौशाला का निर्माण होना है। इसका पेमेंट रुपईडीहा नगर पंचायत ही करेगी।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
14/10/2025

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें