Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के किला क्लब में बवाल:25-30 लोगों ने एक-दूसरे को कुर्सियां-बीयर की बोतलें फेंककर मारीं, युवतियों को पीटा

By admin · October 15, 2025 · 1 min read

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के किला क्लब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 25-30 लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। लोग एक-दूसरे को कुर्सियां फेंककर मार रहे हैं। कई लोग चोटिल दिख रहे हैं। वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है।

किला क्लब में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
किला क्लब में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
युवतियां भी मारपीट में शामिल रहीं।
युवतियां भी मारपीट में शामिल रहीं।

बीयर की बोतलें फेंककर मारा

चिनहट स्थित क्राउन मॉल स्थित किला क्लब में शनिवार रात जमकर मारपीट हुई। पार्टी में शराब पीने के दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना का एक वीडियो सामने आया, जिसमें कई लड़के और लड़कियां ने कुर्सियां और बीयर की बोतल फेंकते दिख रहे हैं।

इस दौरान कुछ लड़कियां बचने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन उपद्रव कर रहे लड़के उनको भी धक्का देकर गिरा दे रहे हैं। उन्हें भी पीट रहे हैं। वहां मौजूद किसी ग्राहक ने मारपीट का वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और खबरें