Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में भाभी से रेप की कोशिश:बचाने आए भाई को लाठी-डंडों से पीटा- पीड़िता बोली- देवर अकेले में जबरदस्ती करता था ?

By admin · October 16, 2025 · 1 min read

लखनऊ के बंथरा इलाके में एक विवाहिता ने अपने देवर पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, उसका पति लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार है। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे उसका देवर वरुण घर में घुस आया। उसने पीड़िता को अकेला पाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।

पति को लाठी-डंडों से पीटा

जब पीड़िता ने इसका विरोध किया और शोर मचाया, तो वरुण वहां से चला गया। कुछ देर बाद अपनी पत्नी फूलमती, रुक्मीना और गीता के साथ वापस आया। उन्होंने पीड़िता के पति से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

महिला को जान से मारने की धमकी दी

घायल पति किसी तरह वहां से भागकर एक परिचित के घर शरण लेने गया। हालांकि, आरोप है कि आरोपी वहां भी पहुंच गए और उसकी पिटाई की, जिससे उसे कई जगह चोटें आईं। पीड़िता का कहना है कि जब उसने अपने पति को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे भी मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाव बनाया

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वरण पहले भी कई बार उसे अकेला पाकर जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाव बना चुका है, लेकिन सामाजिक डर के कारण उसने यह बात दबा दी थी। बाद में मोहल्ले वालों को आता देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

और खबरें