div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
मृतका की पहचान कृष्णा नगर के सेक्टर-D के सीमेंट कारोबारी पार्थ महाना की पत्नी निकिता महाना (28) के रूप में हुई थी। घटना रविवार तड़के करीब 3 बजे के आसपास की है। निकिता की मां का आरोप है कि यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना पार्थ के सगे ताऊ हैं। इसीलिए दबाव की वजह से पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है।
निकिता के मायकेवालों का आरोप है कि पुलिस मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही। मामले ने तूल पकड़ा, तो सोमवार दोपहर केस दर्ज किया गया। पति, सास, ससुर और ननद को आरोपी बनाया गया है। वहीं, बहन ने आरोप लगाया है कि पार्थ बहन को मारता-पीटता था। ठीक से खाना भी नहीं देता था।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″यह निकिता और पार्थ की शादी की तस्वीर है। तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी।div
divdiv
3 साल पहले दिल्ली में हुई थी शादी
निकिता और पार्थ महाना की शादी तीन साल पहले 7 दिसंबर, 2022 को दिल्ली के टाउन प्लाजा होटल से हुई थी। निकिता, दिल्ली के मालवीय नगर की रहने वाली थी। वहीं, पार्थ महाना कानपुर के जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी के हैं।
जीवन साथी डॉट कॉम से दोनों परिवार संपर्क में आया था। उसके बाद शादी हुई थी। निकिता ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूल से पढ़ाई की थी। उसके पिता ऑटो चलवाते हैं। निकिता अपनी बहन मुस्कान और भाई रौनक से बड़ी थी। वहीं, पार्थ लखनऊ में सीमेंट का कारोबार करता है। दोनों की शादी में कई फेमस हस्तियां मौजूद रहीं। यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना, सिंगर हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस भी शादी में शामिल हुए थे।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″लोहड़ी के प्रोग्राम में सतीश महाना शामिल हुए थे।div
divdiv
‘बहन को मारता था पार्थ’
निकिता की बहन मुस्कान ने बताया कि उसे ससुरालवाले 10 लाख रुपए दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। 18 अक्टूबर को निकिता का पति उसे लखनऊ के मकान में लेकर आया था। रात में दोनों किसी पार्टी में शामिल हुए और फिर रात में घर लौटे। देर रात पार्थ ने फोन कर सूचना दी कि निकिता ने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया है। वह उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर जा रहा है।
मुस्कान ने कहा कि पार्थ माहना, निकिता को मारता था। ससुरालवाले उसे खाना भी सही से नहीं देते थे। सास दहेज न लेकर आने का ताना देती थी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मुस्कान ने कहा कि दहेज के लिए ससुराल वाले निकिता को प्रताड़ित करते थे।div
divdiv
परिवार पहुंचा, तब तक निकिता की मौत हो चुकी थी
सूचना मिलते ही मायके वाले दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुए। रविवार दोपहर लखनऊ पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि निकिता की मौत हो चुकी है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″यह निकिता और उसके ससुरालवालों की फैमिली पिक्चर है।div
divdiv
गले पर चोट के निशान मिले
परिजनों ने बताया कि निकिता के गले और गर्दन पर चोट के गहरे निशान थे। इससे शक है कि उसकी हत्या की गई है। निकिता के मौसा ने आरोप लगाया कि पार्थ नशे की हालत में उसे लेकर अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल में उसे छोड़कर भाग गया था।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″निकिता के मायके वाले लखनऊ पहुंचे।div
divdiv
मां बोली- सतीश महाना की वजह से नहीं हो रही कार्रवाई
मां सुनीता ने कहा- ‘शनिवार देर रात करीब 3:30 बजे पार्थ ने फोन करके कहा कि निकिता बहुत सीरियस है। लखनऊ आ जाओ। उसके बाद मैं सुबह 7:30 बजे तक फोन करके पूछती रही कि निकिता को क्या हुआ, लेकिन कुछ नहीं बताया।
उन्होंने बताया- कहता रहा कि आ जाओ निकिता सीरियस है। सुबह मैंने पार्थ की ताई को फोन किया, तो उन्होंने बताया कि निकिता की मौत हो गई है। इसके बाद मैं परिवार सहित लखनऊ पहुंची। सुनीता ने कहा कि विधानसभा स्पीकर सतीश महाना पार्थ के सगे ताऊ हैं। उनका पूरा सपोर्ट है। यह लोग पैसे वाले हैं। उनकी वजह से मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
div class=”f3e032cb “
div
div class=”f46ba790″सुनीता ने कहा कि मामले में FIR दर्ज करके कार्रवाई की जाए।divमौसी बोली- शरीर पर पिटाई के निशान थे
मौसी किरण ने बताया कि रात में बहन ने फोन करके बताया कि निकिता की तबीयत खराब हो गई है, हमें लखनऊ के लिए अभी निकलना होगा। मैंने उनसे पूछा कि वह कहां पर है, लखनऊ या कानपुर। उन्होंने बताया कि लखनऊ में है। मैंने उनसे कहा कि परेशान मत हो, पहले पूछो बच्ची कैसी है?
दिवाली का टाइम है। आने का कन्वेंस भी नहीं मिल रहा था। जैसे-तैसे कुछ लोग फ्लाइट से आए और कुछ लोग गाड़ियों से। हम लोग जब लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल में पहुंचे, तो हम लोगों को निकिता को दिखाया गया। उसके शरीर पर मार खाने के कई निशान थे। उसको मार के लटकाया गया है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″किरण ने कहा कि हमें इंसाफ नहीं मिला, तो हम खुद जलकर मर जाएंगे।div
divdiv
फांसी लगाने का ड्रामा किया जा रहा है। अस्पताल में उसके ससुराल का कोई भी नहीं था। उसको लावारिस की तरह छोड़ करके चले गए थे। पुलिस भी नहीं थी। दीदी शिकायत के लिए कृष्णा नगर थाने आईं। थाने से अस्पताल भेज दिया गया।
FIR दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
निकिता के पिता राजेश कुमार ने पति पार्थ महाना, ससुर राजीव महाना, सास गीता महाना और ननद श्रेया महाना के खिलाफ दहेज हत्या की शिकायत दी है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।




