Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में वकील के सिर में गोली मारी, हालत गंभीर:पटाखा जलाने को लेकर पड़ोसियों से हुआ विवाद, बाप-बेटे ने मारा

By admin · October 21, 2025 · 1 min read

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में पटाखा जलाने से मना करने के विवाद में दो पक्षों में गोली चल गई। गोली लगने से वकील घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पीड़ित के भाई ने ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एकता नगर कैम्पवेल रोड ठाकुरगंज निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार रात करीब 9.45 बजे मोहल्ले में सब लोग दिवाली के पटाखे जला रहे थे। इससे उनके घर में बंधी गाय परेशान हो रही थी। इस पर भाई एडवोकेट दीपेंद्र कुमार सिंह ने लोगों से पटाखा थोड़ा दूर जलाने के लिए कहा।

एडवोकेट दीपेंद्र कुमार सिंह को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
एडवोकेट दीपेंद्र कुमार सिंह को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

दीपेंद्र के सिर में गोली मार दी

इस बात से नाराज होकर विकास सिंह और उसके पिता अमर सिंह झगड़ा करने लगे। अमर सिंह के कहने पर उसके बेटे विकास ने दीपेंद्र के सिर में गोली मार दी। दीपेंद्र वहीं गिर गए। गोली दीपेंद्र के सिर से छूते हुए निकल गई। दीपेंद्र की चीख से वहां भीड़ जमा हो गई। घायल दीपेंद्र को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

मामले में इंस्पेक्टर ठाकुरगंज कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

एडवोकेट दीपेंद्र के सिर में गोली लगी।
एडवोकेट दीपेंद्र के सिर में गोली लगी।

और खबरें