Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की नाक कटी:बाइक पर सवार होकर सड़क पार कर रहा था, 6 टांके लगे

October 22, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” लखनऊ में खुलेआम बिक रहे चाइनीज मांझे ने एक बार फिर खतरे की घंटी बजा दी है। 21 अक्टूबर की शाम हनीमैन चौराहे से पहले जेटीआरआई के पास बाइक से जा रहे पंडित आदर्श तिवारी के चेहरे पर मांझा लिपट गया।div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी नाक कट गई। उसमें 6 टांके लगें। गर्दन में भी घाव हो गया।

अचानक लिपटा चाइनीज मांझा, चेहरे से बहने लगा खून

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब आदर्श तिवारी बाइक पर सवार होकर सड़क पार कर रहे थे। अचानक हवा में उड़ रही पतंग का चाइनीज मांझा उनके चेहरे और गर्दन पर लिपट गया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग राहगीरों की मदद से उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार हुआ। बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां टांके लगाए गए और चेहरे की पट्टी की गई।

div class=”f3e032cb “चाइनीज मांझा से पंडित आदर्श तिवारी की नाक कट गई।div
div class=”f46ba790″चाइनीज मांझा से पंडित आदर्श तिवारी की नाक कट गई।div
divdiv

किसी की भी जान जा सकती है

एमिटी यूनिवर्सिटी के पास रहने वाले घायल पंडित आदर्श तिवारी ने बताया कि “शहर में जगह-जगह खुलेआम चाइनीज मांझा बिक रहा है। यह बेहद खतरनाक है। समय रहते लोग न चेते, तो किसी की भी जान जा सकती है।” उन्होंने प्रशासन से अपील की कि चाइनीज मांझे को लेकर सख्ती बरती जाए।

प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक रहा है चाइनीज मांझा

सरकार ने कई बार चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाई है, क्योंकि यह धातु और कांच के महीन टुकड़ों से बना होता है, जो बेहद धारदार होता है। बावजूद इसके लखनऊ में पुराने लाट, चौक, अमीनाबाद, निशातगंज और आलमबाग जैसे इलाकों में चाइनीज मांझा बिक रहा है।

प्रशासनिक ढिलाई के कारण आए दिन दुर्घटनाओं और चोटों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम को नियमित रूप से बाजारों की जांच करनी चाहिए, ताकि इस जानलेवा मांझे की बिक्री पर अंकुश लगाया जा सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें