Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

ट्रेन के इंजन पर अखिलेश लिखा- 2027 में आएगी प्रबल सरकार:BJP के डबल इंजन के तोड़ में प्रबल इंजन का नारा लखनऊ में सपा के होर्डिंग ?

By admin · October 23, 2025 · 1 min read

भाजपा के डबल इंजन की सरकार के नारे की तोड़ निकालते हुए सपा ने प्रबल इंजन की सरकार का नारा दिया है। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है, जिसमें अखिलेश यादव को ट्रेन के इंजन पर दिखाया गया है। होर्डिंग पर लिखा है- एक इंजन, मजबूत इंजन।

डिब्बों पर सपा सरकार के दौरान शुरू की गई योजनाओं के नाम लिखे हैं। यह होर्डिंग सपा के संत कबीरनगर की मेंहदावल सीट से प्रत्याशी रहे जयराम पांडेय ने लगवाई है। खास बात यह है कि इसमें अखिलेश यादव को संस्कृत में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। हालांकि, उनके दस्तावेजों में जन्मतिथि 1 जुलाई 1973 दर्ज है।

होर्डिंग में लोकसभा चुनाव-2024 और विधानसभा चुनाव-2007 को स्टेशनों के रूप में दिखाया गया है।
होर्डिंग में लोकसभा चुनाव-2024 और विधानसभा चुनाव-2007 को स्टेशनों के रूप में दिखाया गया है।

फिर चलेगी समृद्धि की बयार

होर्डिंग पर लिखा है- फिर से चलेगी समृद्धि की बयार, जब 2027 में आएगी प्रबल इंजन की सरकार। अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की शुभकामनाएं भी दी गई हैं।

संस्कृत में लिखा गया श्लोक है— अद्रोहः सर्वभूतेषु कर्मणा मनसा गिरा।अनुग्रहश्च दानं च, शीलमेतद् विदुर्बुधाः। अर्थात जो व्यक्ति अपने कर्म, मन और वाणी से सभी जीवों के प्रति द्वेष रहित है, दानशील और विनम्र है, वही ज्ञानी कहलाता है।

सपा मुख्यालय के बाहर लगाए गए होर्डिंग में सपा शासनकाल की योजनाओं को कोचों के रूप में दिखाया गया।
सपा मुख्यालय के बाहर लगाए गए होर्डिंग में सपा शासनकाल की योजनाओं को कोचों के रूप में दिखाया गया।

PDF फॉर्मूला भी दिखाया

होर्डिंग में सपा का नया PDA फॉर्मूला भी दिखाया गया है- P – प्रगतिशील, D – दूरदर्शी, A – अमनपसंद। ट्रेन के डिब्बों पर जिन योजनाओं का जिक्र है, उनमें समाजवादी पेंशन योजना, कन्या विद्याधन, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे, लैपटॉप योजना, लखनऊ मेट्रो, डायल-100 और मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी योजनाएं शामिल हैं।

जयराम पांडेय पिछले 9 सालों से अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ऐसी ही रचनात्मक होर्डिंग्स लगाते आ रहे हैं। पिछले साल उन्होंने “सत्ताईस के सत्ताधीश” के पोस्टर लगवाए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि “प्रबल इंजन की सरकार” का नारा सपा की नई आक्रामक रणनीति का हिस्सा है, जो भाजपा के प्रचार-स्लोगन का जवाब उसी अंदाज में देने की कोशिश है।

पिछले साल अखिलेश यादव के जन्मदिन पर 'सत्ताईस का सत्ताधीश' लिखा हुआ होर्डिंग लगा था।
पिछले साल अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’ लिखा हुआ होर्डिंग लगा था।

पिछली बार लगे थे ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’ वाले होर्डिंग

इससे पहले पिछले साल भी जयराम ने अखिलेश के जन्मदिन पर होर्डिंग लगवाए थे, उसमें लिखा था- ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’। इनमें सपा मुखिया को एक नए अवतार में दिखाया गया था। होर्डिंग के अंत में संस्कृत में एक श्लोक लिखा था- ‘त्वं जीव शतं वर्धमानः. जीवनं तव भवतु सार्थकम्. इति सर्वदा मुदं प्रथयामहे. जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि.’ इसका अर्थ है- आप जियो सौ साल, आपकी जिंदगी सफल हो, आप हमेशा प्रसन्न रहें। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।

और खबरें