Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। देर रात युवक अपनी कार से लौट रहा था। तभी सामने से आ रही ?

By admin · November 17, 2025 · 1 min read

लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। देर रात युवक अपनी कार से लौट रहा था। तभी सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सोनहा बस्ती निवासी अमर प्रताप सिंह (21) पुत्र दिवाकर सिंह लखनऊ के कंचनपुर मटियारी में किराया का मकान लेकर रहता था। लखनऊ में रहकर ग्रेजुएशन कर रहा था। रविवार रात दोस्तों को विभूतिखंड छोड़कर वापस लौट रहा था। तभी हयात होटल के आगे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिससे अमर गंभीर रूप से घायल हो गया।

लखनऊ में दो कारों में आमने-सामने टक्कर हाे गई।
लखनऊ में दो कारों में आमने-सामने टक्कर हाे गई।
घटना में घायल छात्र को पुलिस राहगीरों की मदद से अस्पताल ले जाते हुए।
घटना में घायल छात्र को पुलिस राहगीरों की मदद से अस्पताल ले जाते हुए।

अमर को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अमर को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले में इंस्पेक्टर विभूति खंड का कहना है पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

और खबरें