Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखीमपुर में गनपॉइंट पर 8.27 लाख की लूट पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर घटना व्यापारियों में आक्रोश ?

November 17, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखीमपुर के नीमगांव थानाक्षेत्र के सिकंदराबाद कस्बे में शनिवार रात पुलिस चौकी से सिर्फ कुछ कदम की दूरी पर हुई गन प्वाइंट लूट ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी है। जबकि वारदात दुकान और आसपास लगे कई सीसीटीवी में साफ तौर पर कैद है।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

रात करीब 8:30 बजे चार नकाबपोश लुटेरों ने मेडिकल व्यवसायी विकास वर्मा की दुकान और उनके घर पर धावा बोला। बदमाशों ने पहले दुकान में घुसकर शटर अंदर से बंद किया और विकास वर्मा को तमंचे की नोक पर काबू में ले लिया। दुकान की तिजोरी से 1.27 लाख रुपए नकद लूटने के बाद अपराधी उन्हें ऊपर बने घर में ले गए। जहां उनकी पत्नी, बच्चे और भाई मौजूद थे। परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर बदमाशों ने करीब 7 लाख रुपए के जेवरात भी समेट लिया।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

वारदात के दौरान ग्रामीणों की सूचना पर दो पीआरडी जवान मौके पर पहुंचे। संदिग्ध गतिविधि देख उन्होंने एक बदमाश को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। जवानों ने उसे दौड़ाकर डंडा मारा तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

जिस स्थान पर यह लूट हुई, वहां से पुलिस चौकी की दूरी कुछ ही कदम है। जबकि उसी समय करीब एक किलोमीटर दूर धूमरा गांव के स्कूल में अभिनेता राजपाल यादव के कार्यक्रम में भारी पुलिस बल तैनात था। इसी बीच बदमाशों ने खुलेआम लूट को अंजाम देकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। घटना के बाद कस्बे के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि पुलिस की लापरवाही और गश्त न होने से अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं।

div class=”f3e032cb “div

एसओ नीमगांव आदित्य कुमार मौर्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात एसपी संकल्प शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कियाय़ टीमों को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक खाली हाथ है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें