Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

नाबालिग छात्रा के नाम से बनाया इंस्टाग्राम अकाउंट:लखनऊ में घरवालों को भेजे आपत्तिजनक मैसेज, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

By admin · November 25, 2025 · 1 min read

लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के नाम से एक युवक ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली। और फिर उस आईडी से उसे बदनाम करने के साथ ही ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने कृष्णानगर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक एक युवक ने उसकी फोटो, नाम और निजी जानकारी का गलत उपयोग करते हुए फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई। इस आईडी से आरोपी ने छात्रा के परिवार के सदस्यों और परिचितों को आपत्तिजनक मैसेज भेजे, जिससे छात्रा और उसके परिजनों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

छात्रा का आरोप है कि युवक लगातार चैट के जरिए उसे धमकाता था। उसकी तस्वीरों का दुरुपयोग करने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहा था। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी।शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और खबरें