Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के स्कूलों-इमारतों को 24 घंटे में उड़ा देंगे’:लुलु मॉल के बाथरूम में मिला धमकी भरा लेटर बम-डॉग स्क्वॉड छानबीन में जुटे

By admin · November 25, 2025 · 1 min read

लखनऊ में कई जगह पर चेकिंग अभियान चलाया गया। फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। - Dainik Bhaskar
लखनऊ में कई जगह पर चेकिंग अभियान चलाया गया। फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

लखनऊ के स्कूलों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा। बम और डॉग स्क्वॉड भी अलर्ट हो गया है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष निगरानी की जा रही।

धमकी भरा लेटर सोमवार दोपहर लुलु मॉल के बाथरूम में मिला। जिसमें लिखा था- 24 घंटे के भीतर लखनऊ के कई स्कूलों, सरकारी इमारतों और प्रमुख भवनों को बम से उड़ा दिया जाएगा। लेटर में किसी व्यक्ति या संगठन का नाम नहीं है। पुलिस लेटर की जांच कर रही है। मॉल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि धमकी भरा लेटर किसने रखा?

लखनऊ की इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया।
लखनऊ की इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया।
पुलिस वाहनों और दुकानों की छानबीन कर रही। बम और डॉग स्क्वॉड भी साथ है।
पुलिस वाहनों और दुकानों की छानबीन कर रही। बम और डॉग स्क्वॉड भी साथ है।
धमकी भरा लेटर मिलने के बाद डॉग स्क्वॉड छानबीन कर रहा है।
धमकी भरा लेटर मिलने के बाद डॉग स्क्वॉड छानबीन कर रहा है।

सफाई कर्मचारी को मिला लेटर

लुलु मॉल में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बाथरूम में एक लेटर मिला। सफाई कर्मचारियों ने लेटर पढ़ा तो वह वह घबरा गए। उन्होंने लुलु मॉल के सिक्योरिटी इंचार्ज को इसकी जानकारी दी। मॉल प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। बम और डॉग स्क्वॉड के साथ स्थानीय पुलिस पहुंची। मॉल के चप्पे-चप्पे की जांच की।

बम और डॉग स्क्वॉड ने शुरू की छानबीन

अपर पुलिस उपायुक्त मध्य जितेंद्र दुबे ने बताया- लेटर में लखनऊ की कई प्रतिष्ठित इमारतों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद हजरतगंज, विधानसभा समेत कई जगहों पर डाग स्क्वॉड, बीडीएस के साथ पुलिस टीम चेकिंग कर रही है। गाड़ियों सहित संदिग्ध लोगों और चीजों को चेक किया जा रहा है। हालांकि कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है।

अपर पुलिस उपायुक्त मध्य जितेंद्र दुबे ने कहा- पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। संदिग्धों की जांच की जा रही है। अब तक कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली है।

और खबरें