Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में इंजीनियर की गला काटकर हत्या के मामले में उसकी गर्लफ्रेंड रत्ना को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस हत्या की वजह ?

By admin · December 12, 2025 · 1 min read

लखनऊ में इंजीनियर की गला काटकर हत्या के मामले में उसकी गर्लफ्रेंड रत्ना को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस हत्या की वजह पारिवारिक टकराव मान रही है, लेकिन मृतक इंजीनियर के पिता ने दूसरा शक जताया है। उनका कहना है कि तीन महिलाएं नहीं मार पातीं। उस महिला ने किसी से मेरे बेटे की हत्या कराई है। इस हत्या में चौथा आदमी भी था।

हम बेटे के लिए लड़की देख चुके थे। तीन साल से शादी करने वाले थे, लेकिन वह महिला ऐसा नहीं होने देना चाहती थी। उसने शादी का विरोध भी किया था। कई बार कह चुकी थी कि वह सूर्य के साथ ही रहेगी। यही वजह रही कि उसने हत्या करा दी। इंजीनियर के एक पड़ोसी ने कहा कि महिला ने 4 साल पहले किसी तांत्रिक से वशीकरण कराकर उसे वश में कर लिया था। इसी के चलते उसकी शादी भी नहीं हो पा रही थी।

पुलिस की हिरासत में मृतक इंजीनियर की गर्लफ्रेंड और उसकी बेटियां मुंह छिपाती रहीं।
पुलिस की हिरासत में मृतक इंजीनियर की गर्लफ्रेंड और उसकी बेटियां मुंह छिपाती रहीं।

अब पहले घटना रिमाइंड करिए

लखनऊ में 13 साल बड़ी गर्लफ्रेंड ने इंजीनियर प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। दोनों लिव-इन में रहते थे। महिला के साथ उसकी 18 और 14 साल की 2 बेटियां भी रहती थीं। मर्डर के बाद करीब 10 घंटे तक महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ दूसरे कमरे में बैठी रही।

मृतक सूर्य प्रताप सिंह (33) मूलरूप से देवरिया का रहने वाला था। एवरेडी कंपनी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर था। पहले वह जानकीपुरम में अपने परिवार के साथ रहता था। 2012 में अपने घर के पास रहने वाली रत्ना (46) की दो बेटियों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया।

रत्ना के पति राजेंद्र कुमार की साल-2014 में पीलिया से मौत हो गई। राजेंद्र जनगणना विभाग में संविदा पर काम करता था। रत्ना हाउसवाइफ है। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान सूर्य और रत्ना के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। धीरे-धीरे दोनों के बीच अफेयर हो गया था।

पुलिस को इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह का खून से लथपथ शव मिला था।
पुलिस को इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह का खून से लथपथ शव मिला था।

 इंजीनियर के पिता ने जो आशंका जताई है-

दो लड़कियों के साथ महिला ऐसे घाव नहीं कर सकती

मृतक इंजीनियर के पिता नरेंद्र सिंह का कहना है- मेरे बेटे की गर्दन पर तीन बेहद गहरे घाव थे। सीने और हाथ में कई चोटें थीं। तीन महिलाएं, उसमें भी दो नाबालिग, इतने वार कैसे कर सकती हैं? कोई चौथा आदमी भी इस हत्या में शामिल था। रात को नहीं, उसने सुबह बेटे की हत्या कराई। उसके बाद हत्यारे को भगाकर पुलिस को फोन किया।

पड़ोसियों ने भी मुझे बताया है कि पिछले कुछ दिन से घर के बाहर एक अनजान व्यक्ति कई बार देखा गया था। रत्ना के संपर्क में कोई बाहरी पुरुष भी था जिसने मेरे बेटे की हत्या में पूरा सहयोग किया। हालांकि, पुलिस फिलहाल इस मामले को पारिवारिक तनाव और यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़ी हत्या मान रही है।

इंजीनियर पिता नरेंद्र ने बताया- एक दिन पहले ही बेटे से बात हुई थी। तब उसने ऐसा कुछ नहीं बताया था।

बेटे के व्यवहार पर तंत्र का असर दिख रहा था

मृतक के परिवार के ही एक व्यक्ति ने बताया- हमारे बेटे पर उसके वशीकरण तंत्र का असर दिख रहा था। उसका व्यवहार बदला हुआ था। वह रत्ना को सोशल मीडिया पर अपने साथ वाली तस्वीरें डालने से मना करता तब भी वह दबाव बनाने के लिए अक्सर तस्वीरें डालती रहती थी। इसीलिए दोनों के बीच झगड़ा भी होता रहता था।

धमकाती थी- अगर अलग हुए तो केस में फंसा दूंगी

इंजीनियर के परिवार के मुताबिक, वह बेटे को धमकाती रहती थी कि तुम्हें शादी नहीं करनी है। अगर मुझसे अलग हुए तो केस में फंसा दूंगी। मेरी दोनों बेटियां समझदार हो रही हैं। मुझसे अलग हुए तो वे दोनों तुम्हारे खिलाफ पुलिस केस कर देंगी। यह सारा दबाव उसने हमारे बेटे की शादी की जानकारी होने बाद से बढ़ा दिया था।

आरोपी रत्ना ने पुलिस बुलाकर आराम से बैठे हुए सारे बयान लिखवाए।
आरोपी रत्ना ने पुलिस बुलाकर आराम से बैठे हुए सारे बयान लिखवाए।

इंजीनियर की दोस्त ने बताया था- वह वशीकरण करा रही

मृतक के घरवालों से जुड़े एक व्यक्ति के मुताबिक, परिवार उसकी शादी की तैयारी में जुटा था। रिश्तेदारों से बातचीत चल रही थी और सूर्य ने इससे परिवार को सहमति भी दी थी। इसी बीच रत्ना सूर्य को परिवार से दूर करने की कोशिश कर रही थी। 4 साल पहले उसने किसी बाबा से वशीकरण कराया था। वह हमारे बेटे को अपने बस में रखना चाहती थी।

परिवार के अनुसार, वशीकरण कराने की जानकारी सूर्य की एक दोस्त ने दी थी। उसने बताया था कि रत्ना तांत्रिकों के संपर्क में है। वह सूर्य को बांधे रखने के लिए उपाय करा रही है। अपने मृतक बेटे पर लगे आरोपों पर पिता ने कहा- मेरा बेटा अकेला था, नौकरी करता था, घर का जिम्मेदार था। वह बेटियों को कभी नहीं पीट सकता।

बेटियों ने हाथ-पैर पकड़े, लिव-इन पार्टनर ने गला काटा : लखनऊ में इंजीनियर की सोते वक्त हत्या की, छटपटाया तो दबोचकर बैठीं

लखनऊ में लिव-इन में रहने वाले इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह की हत्यारोपी गर्लफ्रेंड रत्ना और उसकी दोनों बेटियों से पूछताछ में कई सनसनीखेज फैक्ट सामने आए हैं। 20 घंटे हुई अलग-अलग पूछताछ में तीनों ने मिलकर हत्या करने की बात कबूल की है।

और खबरें