Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में शादी की तैयारियों में लगे सिपाही ने अचानक सुसाइड कर लिया। शुक्रवार को पूरा दिन जब उसने फोन नहीं उठाया तो ?

By admin · December 13, 2025 · 1 min read

लखनऊ में शादी की तैयारियों में लगे सिपाही ने अचानक सुसाइड कर लिया। शुक्रवार को पूरा दिन जब उसने फोन नहीं उठाया तो मां-बाप ने उसके रूममेट को फोन किया। रूममेट ने कमरे पर जाकर देखा तो सिपाही का शव फंदे से लटका हुआ था। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। आलमबाग पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना आलमबाग थाना क्षेत्र के बरहा कॉलोनी में हुई।

मृतक की पहचान आलमबाग थाने में तैनात सिपाही बाल कृष्ण के रूप में हुई है। बालकृष्ण साथी सिपाही विनोद के साथ भीमनगर स्थित बरहा कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था। विनोद ने बताया- बालकृष्ण की फरवरी में शादी होनी थी।

यह तस्वीर बालकृष्ण की है। रूम मेट विनोद ने बताया- बालकृष्ण की फरवरी में शादी होनी थी।
यह तस्वीर बालकृष्ण की है। रूम मेट विनोद ने बताया- बालकृष्ण की फरवरी में शादी होनी थी।

दरवाजा अंदर से बंद, फंदे पर लटका मिला शव

शुक्रवार को बालकृष्ण की नाइट ड्यूटी थी, इसलिए वह कमरे पर था। बालकृष्ण के मां-बाप दोपहर से कॉल कर रहे थे, लेकिन मोबाइल बंद था। इसपर उन्होंने मुझे फोन किया।

रात करीब 8 बजे ड्यूटी खत्म कर कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी बालकृष्ण ने दरवाजा नहीं खोला तो धक्का देकर कमरा खोला। अंदर रस्सी के सहारे पंखे से बालकृष्ण का शव लटका था। इस पर आलमबाग थाने में सहकर्मियों को सूचना दी।

बालकृष्ण का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला।
बालकृष्ण का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला।

फोरेंसिक टीम ने मोबाइल जब्त किया

सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक सिपाही का मोबाइल फोन और अन्य समान जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। मकान राकेश कुमार सिंह का है। उन्होंने दो मंजिला घर को किराए पर उठा रखा है।

2023 में आलमबाग थाने में हुई तैनाती

इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सरोज ने बताया- सिपाही बालकृष्ण की आलमबाग थाने में 2023 में तैनाती हुई। इससे पहले वह गोमतीनगर थाने में तैनात था। पुलिस को उसके कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

आलमबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
आलमबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

साथी बोले- मिलनसार स्वभाव का था

साथियों ने बताया कि बालकृष्ण बेहद मिलनसार स्वभाव का था। कभी किसी से तेज आवाज में बात नहीं करता था। रोज ही परिवारजनों से बात करता था। शादी को लेकर योजना बना रहा था। कैसे, कहां, क्या खरीदना है, इसकी तैयारियां कर रहा था।

और खबरें