Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा विशाल कम्बल एवं ऊनी कपड़ों का वितरण

December 21, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ
हर वर्ष की भांति इस अवसर पर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन सुख कॉम्प्लेक्स, मुंशी पुलिया, इंद्रा नगर में भीषण ठंड को देखते हुए गरीब और ज़रूरतमंद लोगों के लिए 5100 कम्बल और हजारों ऊनी कपड़ों का वितरण किया गया, इस अवसर पर प्रातः 8 बजे से ही कम्बल लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी कम्बल लेने के बाद जरूरतमंद लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा, संगठन के इंद्रा नगर इकाई के पदाधिकारियों द्वारा विगत एक माह से लोगों के घरों में जाकर लोगों से ऊनी कपड़े एकत्र किए जा रहे थे, इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वाले 151 लोगों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान जी द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया, उक्त कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेद राजवंशी , प्रदेश प्रवक्ता पवन शुक्ला, प्रदेश विधिक सलाहकार सुश्री सुनिधि चौधरी , मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत , इंद्रा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल , शरद मेहरोत्रा, हरिहरनगर इकाई अध्यक्ष श्री पंकज नेगी, संतोष सोनी , मुंशी पुलिया अध्यक्ष श्री अविनाश जायसवाल आदि उपस्थित रहे, इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी जी द्वारा बताया गया कि देश का 13 करोड़ व्यापारी अपनी जिम्मेदारी को समझता है ।

इस ठंड में सरकारी तंत्र भूमिगत है वहीं व्यापारी समाज अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है, इंद्रा नगर अध्यक श्री आकाश अग्रवाल द्वारा यह बताया गया कि आज दिनांक 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक संगठन के लोग प्रतिदिन देर रात्रि प्रमुख चौराहों का भ्रमण कर जो भी ठंड से पीड़ित दिखेगा उसको तत्काल कम्बल और ऊनी वस्त्र देने का कार्य किया जाएगा ।यह कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें