Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में 13 हजार की घूस लेते दरोगा गिरफ्तार:सीज कार छुड़ाने की एवज में मांगी थी रिश्वत, ACB टीम ने दौड़ाकर पकड़ा

By admin · December 21, 2025 · 1 min read

लखनऊ में शनिवार को एक दरोगा को 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। लखनऊ की एंटी करप्शन टीम के पहुंचते ही दरोगा ने भागने की कोशिश की। इस पर टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

गिरफ्तार करने के बाद एंटी करप्शन टीम दरोगा को घसीटते हुए गाड़ी तक ले गई। दरोगा ने सीज कार की रिलीज के लिए न्यायालय में रिपोर्ट लगाने की एवज में ₹13000 घूस मांगी थी। गिरफ्तार दरोगा PGI थाने की वृंदावन कॉलोनी चौकी में तैनात है।

ACB टीम आरोपी दरोगा अमर प्रजापति को गोसाईगंज थाने में ले गई है। यहां आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
ACB टीम आरोपी दरोगा अमर प्रजापति को गोसाईगंज थाने में ले गई है। यहां आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

अयोध्या में इनायत नगर के रहने वाले शशांक कुमार की कार लखनऊ में PGI थाना पुलिस ने सीज कर दी थी। शशांक ने कार छुड़ाने के लिए न्यायालय में अपील की थी। PGI थाने से न्यायालय ने रिलीज रिपोर्ट तलब की थी। मामले की जांच PGI थाने के तहत वृंदावन चौकी में तैनात दरोगा अमर कुमार कर रहे थे। आरोप है कि दरोगा ने न्यायालय में रिपोर्ट लगाने की एवज में ₹13000 की घूस मांगी थी।

शशांक कुमार ने रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन विभाग में कर दी। इस पर एंटी करप्शन विभाग ने दरोगा को पकड़ने के लिए योजना तैयार की। एंटी करप्शन टीम वृंदावन चौकी पहुंची। शशांक को केमिकल लगे नोटों की गड्डी देकर चौकी के अंदर भेजा। टीम बाहर सिग्नल का इंतजार करती रही। इस दौरान अमर शशांक से बात करते हुए चौकी के बाहर आया।

दरोगा ने न्यायालय में रिपोर्ट लगाने की एवज में ₹13000 की घूस मांगी थी।
दरोगा ने न्यायालय में रिपोर्ट लगाने की एवज में ₹13000 की घूस मांगी थी।

शशांक ने जैसे ही चौकी के पास दरोगा को 13 हजार रुपए दिए, एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद दरोगा को चौकी ले जाया गया। हाथ पानी के जग में डलवाए गए। जिससे पानी का रंग लाल हो गया। इसके बाद टीम उसे लेकर गोसाईगंज थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

गाजियाबाद में महिला दरोगा-हेड कॉन्स्टेबल को पकड़ा

इससे पहले ACB टीम ने गाजियाबाद में एक महिला दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद एंटी करप्शन टीम महिला दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल को घसीटते हुए गाड़ी तक ले गई।

इन लोगों ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में चार्जशीट से 2 व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए 2 लाख रुपए मांगे थे। हेड कॉन्स्टेबल का मुरादनगर थाने में एकतरफा सिक्का चलता है। वहीं, महिला दरोगा पिंक बूथ की प्रभारी है। मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र का था।

एंटी करप्शन की टीम महिला दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल घसीटते हुए गाड़ी में बैठाकर ले गई।
एंटी करप्शन की टीम महिला दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल घसीटते हुए गाड़ी में बैठाकर ले गई।

हापुड़ जिले के खड़खड़ी गांव में रजनीश त्यागी रहता है। उसके खिलाफ 12 अक्टूबर को मुरादनगर थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच पिंक बूथ प्रभारी महिला दरोगा प्रिया सिंह कर रही थी।

आरोप है कि दरोगा प्रिया सिंह, रजनीश त्यागी से उसकी मां कुसुम त्यागी और पिता संजीव त्यागी का नाम चार्जशीट से हटाने के लिए दो लाख रुपए की मांग कर रही थी।

रिश्वत के पैसों को लेकर हेड कॉन्स्टेबल शाहिद अली डील कर रहा था। बताया जा रहा है, पैसे न देने पर आरोपियों को जेल भेजने की धमकी भी दी जा रही थी। काफी बातचीत के बाद 50 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था।

थाने में लाने के दौरान महिला दरोगा प्रिया सिंह पूरे समय मास्क लगाए रही।
थाने में लाने के दौरान महिला दरोगा प्रिया सिंह पूरे समय मास्क लगाए रही।

मोदी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई

इसी बीच, रजनीश त्यागी ने 50 हजार की रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन विभाग में कर दी। इस पर एंटी करप्शन विभाग ने दरोगा और सिपाही को पकड़ने के लिए योजना तैयार की। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी कृष्णापाल सिंह अपनी टीम के साथ मुरादनगर थाने पहुंचे। उन्होंने रजनीश त्यागी को केमिकल लगे नोटों की गड्डी दी।

इसके बाद रजनीश त्यागी मुरादनगर थाने पहुंचा। जैसे ही उसने दरोगा प्रिया सिंह और सिपाही शाहिद को 50 हजार रुपए दिए, एंटी करप्शन टीम ने दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद दरोगा और सिपाही के हाथ पानी के जग में डलवाए गए। जिससे पानी का रंग लाल हो गया। इसके बाद टीम दोनों को लेकर मोदीनगर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

और खबरें