div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में घूमने आईं दो सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई। दोनों बहनें अपने मामा-मामी के साथ नए साल पर घूमने आई थीं। तभी छेड़छाड़ का विरोध करने पर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी गाड़ी में तोड़फोड़ करके फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
पिसावां सीतापुर निवासी दो युवतियां गुरुवार की शाम करीब 6 बजे अपने मामा-मामी के साथ पार्क में मौजूद थीं। इस दौरान पांच अज्ञात युवकों ने उन पर अश्लील कमेंट करना शुरू कर दिया।
दाहिनी आंख के पास चोट लगी
परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में एक युवती की दाहिनी आंख के पास गंभीर चोट आई। इसके बाद आरोपियों ने उनकी कार पर ईंट मारकर पीछे का शीशा तोड़ दिया। टूटे कांच का टुकड़ा पीछे बैठी युवती की आंख में चला गया। जिससे उसे आंख में गंभीर चोट आई।
गाली गलौज करते हुए फरार हो गए आरोपी
आरोप है कि हमलावर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत गोमती नगर विस्तार थाने में की है। मामले में इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी का कहना है कि पार्किंग में गाड़ी निकालने कोp0 लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मुकदमा दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




