div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
LDA अधिकारियों के अनुसार पेडेस्ट्रियन ब्रिज का निर्माण कार्य 18 महीने में पूरा किया जाएगा। परियोजना के लिए शासन ने पहली किश्त के तौर पर 18.90 करोड़ रुपए की धनराशि भी जारी कर दी है। यह ब्रिज एडीसीपी ऑफिस के पास बनाया जाएगा, जिससे गोमती रिवर फ्रंट के दोनों ओर आने-जाने में लोगों को सुविधा मिलेगी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
मुंबई की संस्था की डिजाइन को मिली मंजूरी
डिजाइन प्रतियोगिता में ज्यूरी पैनल ने मुंबई की संस्था ‘आरवैम्प स्टूडियो’ की डिजाइन को चयनित किया है। इसी डिजाइन के आधार पर गोमती नदी पर पेडेस्ट्रियन ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। ब्रिज के बनने से गोमती के दाहिने किनारे विकसित होंगे।
12 मीटर चौड़ा, 380 मीटर कुल लंबाई
उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया- नदी पर बनने वाला यह ब्रिज 180 मीटर लंबा होगा, जबकि रैम्प और प्लेटफार्म को मिलाकर इसकी कुल लंबाई करीब 380 मीटर होगी। लोगों की सुविधाजनक आवाजाही के लिए ब्रिज की चौड़ाई 12 मीटर रखी जाएगी। संरचना को मजबूती देने के लिए 13 पीयर्स बनाए जाएंगे। पुल पर 30 और 40 मीटर चौड़े स्पैन प्लेट गर्डर्स भी होंगे, जहां खड़े होकर लोग गोमती का नजारा देख सकेंगे।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″डिजाइन प्रतियोगिता में ज्यूरी पैनल ने मुंबई की संस्था ‘आरवैम्प स्टूडियो’ की डिजाइन को चयनित किया है।div
divdiv
स्माइलिंग थीम में दिखेगी लखनऊ की पहचान
पेडेस्ट्रियन ब्रिज ‘मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं’ की स्माइलिंग थीम पर तैयार होगा, जिसकी झलक इसकी डिजाइन में साफ नजर आएगी। पुल की सतह पर स्टाम्प कंक्रीटिंग, जीआरसी पैनल, ग्रेनाइट और एसीपी पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, टेन्साइल स्ट्रक्चर से रूफिंग की जाएगी।
रात में रोशनी से निखरेगा ब्रिज
ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट्स, बोलार्ड लाइट्स और फ्लोर लाइट्स लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय पर्याप्त रोशनी के साथ इसकी आकर्षक आकृति और भी खूबसूरत दिखाई देगी। एलडीए के मुताबिक, इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 54 करोड़ रुपए खर्च होंगे और शासन की वित्तीय स्वीकृति के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″यह तस्वीर अहमदाबाद के अटल ब्रिज की है। इसी की तर्ज पर लखनऊ में पेडेस्ट्रियन ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।div
divdiv
अटल ब्रिज की तर्ज पर होगा निर्माण
LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया- ब्रिज अहमदाबाद के प्रसिद्ध अटल ब्रिज की तर्ज पर बनाया जाएगा। डिजाइन को खास और आकर्षक बनाने के लिए आर्किटेक्ट डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर की करीब 25 आर्किटेक्ट संस्थाओं ने हिस्सा लिया था।




