Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में रिटायर्ड होमगार्ड का खून से लथपथ शव मिला:लाइसेंसी बंदूक से चिन में मारी गोली, सिर चीरते हुए निकली

By admin · January 4, 2026 · 1 min read

मदन गोपाल वर्मा, मृतक। - Dainik Bhaskar
लखनऊ में रिटायर्ड होमगार्ड का घर के हाते में खून से लथपथ शव मिला। पास में उनकी लाइसेंसी बंदूक मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। लाइसेंसी बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में सुसाइड की बात सामने आई है।

घटना रविवार सुबह कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के कन्नौसी गांव में हुई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय मदन गोपाल वर्मा के रूप में हुई।

सुबह 10 बजे शव मिला

परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह मदन गोपाल वर्मा अपनी 12 बोर की बंदूक लेकर निकले। सुबह करीब 10 बजे उनका घर के पीछे हाते में खून से लथपथ शव मिला। परिजनों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि मदन गोपाल वर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसकी वजह से वह एक साल से परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने सुसाइड कर लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजन पहुंचे।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजन पहुंचे।

ठुड्‌डी को चीरते हुए सिर के पार हो गई गोली

परिजनों ने बताया कि गोली मदन गोपाल वर्मा के ठुड्‌डी (चिन) में घुसकर सिर के पार हो गई थी। इससे साफ है कि उन्होंने ठुड्‌डी में सटाकर गोली मारी है। पुलिस ने जांच के लिए बंदूक केा अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस से किसी के खिलाफ शिकायत नहीं हुई

कृष्णा नगर के कन्नौसी गांव में मदन गोपाल वर्मा पत् राजेश्वरी वर्मा, बड़े बेटे अधिवक्ता अमित, छोटे बेटे आशीष कुमार वर्मा और एक बेटी है के साथ रहते थे। छोटा बेटा और बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। बड़े बेटे अमित की शादी हो गई है। मदन गोपाल वर्मा होमगार्ड मुख्यालय से रिटायर्ड थे।

अमित वर्मा की मानें तो मदन गोपाल वर्मा लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे, जिसका इलाज चल रहा था। बीमारी से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली है। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पी.के. सिंह ने बताया कि रिटायर्ड होमगार्ड ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार आत्महत्या की है।

बंदूक को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है प्रथम दृष्टया बीमारी की बात ही सामने आ रही है। परिजन का कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं है। शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

और खबरें