Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

बाघ संरक्षित क्षेत्र में लकड़ी काटते हुए नेपाली अभियुक्त गिरफ्तार।

January 19, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

 

मोतीपुर बहराइच ।कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में अवैध शिकार और वन कटान के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

मुर्तिहा रेंज के कोर क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट क्षेत्र से एक नेपाली लकड़ कट्टे को अवैध लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। 17 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे बीट संख्या-18, बाघ संरक्षित वन क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध को भागते हुए पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से अवैध कटान में प्रयुक्त साइकिल कटान के औजार आया और शीशम प्रजाति की चार गोल लकड़ियां (जड़ सहित) बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मिलन पुत्र सियाराम निवासी ग्राम आशापुर, थाना गुलरिया, जिला बर्दिया (नेपाल) बताया। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

18 जनवरी को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में क्षेत्रीय वन अधिकारी रत्नेश कुमार, वन दरोगा पवन कुमार शुक्ला, वन रक्षक स्मृति उपाध्याय तथा न्यूनतम वेतन कर्मी सिराज शामिल रहे। डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि संरक्षित क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर सख्ती जारी रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें