Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

रेलवे भूमि से अवैध कब्जा हटाने को बुलडोजर कार्रवाई, पुलिस-आरपीएफ रही तैनात

January 19, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा (बहराइच)। मिहीपुरवा नगर में सोमवार को रेलवे भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जों के खिलाफ रेलवे विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की। यह कार्रवाई मिहींपुरवा चौराहे से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग के किनारे की गई, जहां रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से मीट की दुकानें और निजी बस स्टैंड संचालित हो रहे थे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पूर्व में भी कई बार अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन कब्जेदार दोबारा निर्माण कर गतिविधियां शुरू कर देते थे।

इसी को देखते हुए इस बार कार्रवाई को स्थायी बनाने की दिशा में कदम उठाया गया। कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) बहराइच नीरज कुमार ने बताया कि रेलवे मैदान के चारों ओर जेसीबी से गहरे गड्ढे खुदवाए गए हैं,

ताकि भविष्य में दोबारा किसी तरह का अवैध कब्जा न हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन दुकानों का रेलवे द्वारा विधिवत आवंटन किया गया है, उन्हें भी नोटिस जारी किए जाएंगे और आवंटित सीमा से अधिक क्षेत्र में किए गए कब्जे पर कठोर कार्रवाई होगी।

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। मौके पर रेलवे सुरक्षा बल की एसआई प्रीति यादव, बड़ी संख्या में आरपीएफ जवान तथा मिहींपुरवा चौकी प्रभारी अशोक सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें