Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में पत्नी ने बेटों संग मिलकर पति का सिर कूचकर हत्या कर दी। उसका शव घर से करीब 1 किमी दूर गड्‌ढे में पड़ा मिला।

January 20, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”लखनऊ में पत्नी ने बेटों संग मिलकर पति का सिर कूचकर हत्या कर दी। उसका शव घर से करीब 1 किमी दूर गड्‌ढे में पड़ा मिला। मंगलवार सुबह लोगों ने शव देखते ही इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 50 साल के अर्जुन पाल के रूप में की।div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर उसकी पत्नी और बेटों को हिरासत में लिया है। उसका आरोप है कि भाई की पत्नी और बेटों ने लाठी-डंडों से पीट कर हत्या की है। इसे हादसा दिखाने के लिए लाश को गड्ढे में फेंक दिया। घटना मलिहाबाद थाना क्षेत्र के खड़ता गांव की है।

div class=”f3e032cb “पुलिस ने हत्या वाली जगह से स्टील की टंकी बरामद की है।div
div class=”f46ba790″पुलिस ने हत्या वाली जगह से स्टील की टंकी बरामद की है।div

गड्‌ढे में शव देखकर पुलिस को सूचना दी

मलिहाबाद थाना क्षेत्र के नबीनगर नहर पुलिया के पास गड्‌ढे में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने शव देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मृतक की पहचान खड़ता गांव के रहने वाले अर्जुन पाल के रूप में हुई।

मृतक के भाई मुन्नू लाल ने बताया- मैं सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचा। भाई अर्जुन पाल के शव के ऊपर ई-रिक्शा पड़ा था। चेहरे पर चोट के निशान थे। वहीं, पास में स्टील की टंकी और खून से सना बिस्तर पड़ा था।

पत्नी और बेटों ने भाई को मार डाला

मेरे शक जताने और जांच के लिए पुलिस भाई अर्जुन पाल के घर भी पहुंची। वहां कमरे में खून के निशान मिले। अर्जुन की पत्नी और दोनों बेटों ने चेहरा कूचकर उसकी हत्या की है। इस हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को घर से करीब 1 किलोमीटर दूर गड्‌ढे में फेंक दिया। उसके ऊपर ई-रिक्शा गिरा दिया।

div class=”f3e032cb “मृतक का चेहरा बुरी तरह से कूचा गया था।div
div class=”f46ba790″मृतक का चेहरा बुरी तरह से कूचा गया था।div
divdiv

रात में 3 बजे ई-रिक्शा से जाते दिखा था

भाई मुन्नू लाल ने बताया कि अर्जुन के दोनों बेटे शराब और जुआ के आदी हैं। सोमवार देर रात दोनों बेटों ने पिता अर्जुन पाल के साथ मारपीट की थी। ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब तीन बजे ई-रिक्शा गांव से निकलते देखा गया था, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसमें बैठे लोगों की पहचान नहीं हो सकी थी।

मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि भाई की शिकायत के आधार पर पत्नी और दोनों बेटों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में शव को ई-रिक्शा से ले जाकर फेंकने और हादसे का रूप देने की बात सामने आ रही है। कमरे और ई-रिक्शा दोनों में खून के निशान मिले हैं। हम सभी एंगल पर जांच कर रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें