Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों और 62वां सचिवों का सम्मेलन चल रहा है। सम्मेलन के मद्देनजर हजरतगंज इलाके ट्रैफिक डायवर्जन किया ?

By admin · January 20, 2026 · 1 min read

 

लखनऊ में 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों और 62वां सचिवों का सम्मेलन चल रहा है। सम्मेलन के मद्देनजर हजरतगंज इलाके ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। इससे शहर में जाम के हालात पैदा हो गए हैं। कैंट सदर में लंबा जाम लग गया है। कैसरबाग और उसके आसपास जाम के हालात पैदा हो गए हैं।

हजरतगंज में रूट डायवर्जन होने के कारण शहर में जाम लग गया है।
हजरतगंज में रूट डायवर्जन होने के कारण शहर में जाम लग गया है।

हजरतगंज में डायवर्जन से बढ़ा वाहनों का दबाव

शहर का मुख्य चौराहा हजरतगंज है। यहां पर किए गए डायवर्जन के बाद वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। इसके बाद प्रभात सिनेमा के आसपास, कैंट मॉल एवेन्यू समेत कैसरबाग, गोलागंज में जाम लग गया। खासतौर पर कैंट माल एवेन्यू न्यू और सदर फ्लाईओवर के पास जाम की स्थिति बन गई।

जाम का असर गोमती नगर में भी देखा गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सामने जाम लगा।
जाम का असर गोमती नगर में भी देखा गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सामने जाम लगा।

जाम में काफी देर तक स्कूल के छात्र और राहगीर फंसे रहे। हजरतगंज चौराहे से सिविल अस्पताल और सीएम आवास जाने वाले रोड पर भी भीषण जाम लग गया। इस दौरान तमाम छात्र स्कूल वाहन को छोड़कर पैदल ही जाते नजर आए।ऐसे में ट्रैफिक जाम की वजह से छात्रों को सबसे अधिक समस्या हुई।

डॉ. जय शंकर यादव ने बताया कि बच्चे को स्कूल से लेकर आ रहे थे। जाम में फंस गए।

21 जनवरी तक रहेगा डायवर्जन

लखनऊ ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, विधान भवन व इसके आसपास 19 से 21 जनवरी तक सुबह 8: 00 बजे से रात्रि 2 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा।

  1. बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जा सकेगा।
  2. डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेंगे। यह यातायात पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जाएगा।
  3. रॉयल होटल चौराहा से विधान सभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की तरफ नो व्हीकल जोन रहेगा।
  4. डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा की तरफ नो व्हीकल जोन रहेगा।
  5. वर्लिंग्टन (हुसैनगज) चौराहा से सामान्य वाहन रॉयल होटल चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह वाहन कैसरबाग होते हुये जा सकेगा।
  6. अशोकलाट चौराहा से सामान्य यातायात रॉयल होटल चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात परिवर्तन चौक और वर्लिंग्टन चौराहा होते हुये जा सकेगा।
  7. संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहा से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधान सभा की ओर नहीं जा सकेंगी। यह बसें बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते हुए जा सकेंगी।
  8. केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी। यह बसें लोको चौराहा, कैंट या वर्लिंग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर जा सकेंगी।
  9. गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी। यह बसें बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैया झील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुये तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए जा सकेंगी।

इमरजेंसी और स्कूली वाहन जा सकेंगे

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, विधान भवन में कार्यक्रम के दौरान आम यातायात के लिए तय डायवर्जन मार्ग लागू रहेंगे। यदि किसी को तत्काल चिकित्सा जरूरत हो और कोई वैकल्पिक रास्ता न हो तो एम्बुलेंस, स्कूल वाहन, फायर ब्रिगेड और शव वाहन को ट्रैफिक/स्थानीय पुलिस की अनुमति से प्रतिबंधित मार्ग से भी जाने दिया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

और खबरें