Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में दबंगों ने पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर कारोबारी को थार से कुचल दिया। करीब 25 मिनट तक कारोबारी ?

January 25, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में दबंगों ने पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर कारोबारी को थार से कुचल दिया। करीब 25 मिनट तक कारोबारी के दोनों पैरों पर गाड़ी चढ़ाए रखा। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उसे थार के पहिया के नीचे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

गंभीर अवस्था में उसका उपचार चल रहा है। घटना समिट बिल्डिंग परिसर की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश कर रही है।

सरोजनीनगर के न्यू गुडोरा निवासी मोरंग कारोबारी पवन पटेल गुरुवार रात अपने दोस्त प्रशांत सचान और अन्य साथियों के साथ समिट बिल्डिंग स्थित क्लब में पार्टी करने पहुंचे। रात करीब 1 बजे सभी पार्किंग से बाहर निकल रहे थे, तभी परिसर में खड़ी थार और एक अन्य कार में सवार युवक आपस में झगड़ा करते दिखे।

div class=”f3e032cb “पुलिसकर्मियों ने थार को धक्का देकर पवन को बाहर निकालने की कोशिश की।div
div class=”f46ba790″पुलिसकर्मियों ने थार को धक्का देकर पवन को बाहर निकालने की कोशिश की।div
div class=”f3e032cb “करीब 25 मिनट तक थार के नीचे दबे रहने से पवन बेहोश हो गए।div
div class=”f46ba790″करीब 25 मिनट तक थार के नीचे दबे रहने से पवन बेहोश हो गए।div
div class=”f3e032cb “घायल पवन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह गंभीर रूप से घायल हैं।div
div class=”f46ba790″घायल पवन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह गंभीर रूप से घायल हैं।div
divdiv

थार को बैक करके कुचला

पवन के मुताबिक, उन्होंने झगड़ा कर रहे युवकों को समझाने की कोशिश की तो वे भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। उनके दोस्त प्रशांत की चेन लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्हें थार से टक्कर मार दी और भागने लगे।

आरोपियों को भागता देख प्रशांत ने सुरक्षा गार्ड से गेट बंद करने को कहा। इस पर आरोपी और उग्र हो गए। थार को बैक कर उन्हें कुचल दिया। थार का पीछा पहिया उनके दोनों पैरों पर चढ़ा दिया।

div class=”f3e032cb “आरोपियों ने पवन के दोस्त प्रशांत को भी जमकर पीटा।div
div class=”f46ba790″आरोपियों ने पवन के दोस्त प्रशांत को भी जमकर पीटा।div
divdiv

25 मिनट तक चीखते-चीखते बेहोश हुए कारोबारी

पवन के मुताबिक, आरोपी करीब 25 मिनट तक थार उनके पैरों पर चढ़ाए रखे। वह चीखते-चिल्लाते रहे। उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे दोस्त प्रशांत को बेल्ट से पीटने लगे। चीख-पुकार सुनकर पास की पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

तब तक वह बेहोश हो चुके थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पवन को थार के नीचे से निकाला। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मौके से उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी आकाश यादव और मोहित मेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया।

विभूति खंड इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल थार को कब्जे में ले लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें