Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ मेयर रविवार को शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकलीं। उन्हें चिनहट के तखवा चौराहे पर अवैध ठेली वाले कूड़ा ढोते मिल गए। इस पर वह फायर हो गईं।

By admin · January 25, 2026 · 1 min read
लखनऊ मेयर रविवार को शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकलीं। उन्हें चिनहट के तखवा चौराहे पर अवैध ठेली वाले कूड़ा ढोते मिल गए। इस पर वह फायर हो गईं। उन्होंने ठेली वालों फटकार लगाते हुए उनके नाम-पते पूछे। आधार कार्ड भी मांग लिया। आधार पर दर्ज गांव के प्रधान का नाम पूछ लिया। कोई भी ठेली वाला अपने ग्राम प्रधान का नाम नहीं बता पाया।

इसके बाद मेयर सुषमा खर्कवाल का पारा और हाई हो गया। उन्होंने साथ चल रहे जोनल अधिकारियों से कहा- यह धंधा नहीं चलेगा। आपके सामने यह सबकुछ हो रहा है। नगर निगम के अधिकारियों के कानों में इसकी जूं भी नहीं रेंग रही है। इन अवैध ठेली वालों पर थाने में FIR दर्ज कराइए। इसके लिए उन्होंने अविनाश वर्मा, शंभू, अमित और ठेला वाले 3 लोगों जाकिर, जिलाउद्दीन और हबीजुद्दीन के नाम लिए।

ठेली वालों पर मेयर सुषमा खर्कवाल का क्रोध बढ़ता जा रहा था।
ठेली वालों पर मेयर सुषमा खर्कवाल का क्रोध बढ़ता जा रहा था।

मेयर ने कहा- अपने ग्राम प्रधान का नाम बताओ

उन्होंने पूछा कि ये ठेली कहां से लेकर आए हो? आधार कार्ड लेकर आओ। मेयर ने अवैध ठेली से कूड़ा कलेक्शन करने वाले लोगों से पूछा कि कहां किस गांव में रहते हो, वहां रहने वाले लोगों से पूछा गया कि वहां के प्रधान का क्या नाम है? इस पर लोग नाम नहीं बता सके। मेयर ने मौके पर कहा कि जो धंधा कर रहे हो ऐसा नहीं चलेगा। जनता टैक्स देती है। प्राइवेट ठेलियां अगर मिलीं तो लगातार कार्रवाई की जाएगी। मेयर ने मौके पर ठेलियां भी चेक कीं।

उन्होंने कहा कि बोलते-बोलते थक गए हैं, लेकिन नगर निगम के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। मौके पर मेयर ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए अवैध कूड़ा कलेक्शन करने वाले लोगों से नाम पूछा तो लोगों ने बताया कि असम के रहने वाले हैं। इस दौरान मेयर ने अवैध ठेलियों को जब्त करने की कार्रवाई की है।

कूड़ा ले जा रहे ठेली वालों को रोक-रोककर उनसे पूछताछ की गई।
कूड़ा ले जा रहे ठेली वालों को रोक-रोककर उनसे पूछताछ की गई।

अवैध डंपिंग प्वाइंट पर गिराते थे कूड़ा

लेक व्यू होटल के पास बने एक अवैध डंपिंग प्वाइंट पर अवैध ठेली से कूड़ा कलेक्शन कर कूड़ा गिराया जाता था, जिससे क्षेत्र में गंदगी, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा लगातार बढ़ रहा था। मौके पर की गई पूछताछ में यह गंभीर तथ्य सामने आया कि यह पूरा अवैध नेटवर्क अविनाश वर्मा, शंभू और अमित की सह पर संचालित किया जा रहा था। इनकी संरक्षण में लंबे समय से अवैध रूप से कूड़ा कलेक्शन कर उसे गैरकानूनी डंपिंग स्थलों पर गिराया जा रहा था, जिससे नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था को सीधी क्षति पहुंच रही थी।

मेयर ने निगम के जोनल अधिकारियों से कहा- इन लोगों पर थाने में FIR होनी चाहिए।
मेयर ने निगम के जोनल अधिकारियों से कहा- इन लोगों पर थाने में FIR होनी चाहिए।

तीन ठेलियां की गईं जब्त

मेयर सुषमा खर्कवाल के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों ठेलियों को जब्त कर लिया। साथ ही अविनाश वर्मा, शंभू, अमित तथा ठेला संचालक तीन व्यक्तियों जाकिर, जिलाउद्दीन और हबीजुद्दीन के विरुद्ध विभूति खंड थाना में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर जोन-4 की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी, जोनल सेनेटरी ऑफिसर पंकज शुक्ला सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मेयर ने कहा कि अवैध कूड़ा कलेक्शन, गैरकानूनी डंपिंग प्वाइंट और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति या अधिकारी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

और खबरें