Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में एयरफोर्स से रिटायर्ड अधिकारी को बदमाशों ने गोली मार दी। वह पत्नी के साथ अपने ?

By admin · January 31, 2026 · 1 min read
लखनऊ में एयरफोर्स से रिटायर्ड अधिकारी को बदमाशों ने गोली मार दी। वह पत्नी के साथ अपने रेस्टोरेंट में बैठे थे। 2 हमलावर रात करीब 10:30 बजे उनके रेस्टोरेंट में घुसे और फायर कर दिया। पहली ही गोली रिटायर्ड अधिकारी के कंधे पर लगी और वह गिर पड़े। यह देखते ही बदमाश वहां से भाग निकले।

मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के शॉपिंग स्क्वायर-2 कॉम्प्लेक्स का है। शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने वारदात की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिटायर्ड अधिकारी को स्थानीय लोगों की मदद से मेदांता अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार किया जा रहा है। घायल की पहचान अवधेश कुमार पाठक (60) के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है। जांच-पड़ताल और CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस सूचना के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। यहं खून बिखरा हुआ दिख रहा है।
पुलिस सूचना के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। यहं खून बिखरा हुआ दिख रहा है।

रेस्टोरेंट में बैठे हुए थे अवधेश

सुशांत गोल्फ सिटी के शॉपिंग स्क्वायर में अवधेश अपनी पत्नी के साथ रेस्टोरेंट चलाते हैं। हमलावर रेस्टोरेंट में घुसे और अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें अवधेश कुमार पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे की घटना है।

घायल अवधेश संतकबीरनगर रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल लेकर गई, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

और खबरें