Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ के भरवारा में दबंग विधायक ने किया नल बंद जिससे जनता को आए दिन समस्या झेलना पड़ रहा है आखिर कब इन विधायक पर योगी बाबा का चलेगा हंटर जो योगी सरकार की छवि धूमिल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं

February 9, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″
div class=”d842c6bf”div
div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″div

यही नाला है जिसे रोका गया है, इसके चलते आस पास की कॉलोनी में जलभराव हो रहा है। गंदे पानी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

divdiv
divdiv
divdiv

लखनऊ के खरगापुर इलाके में नाला रोकने से खाली प्लाटों में पानी भर रहा है। आस-पास मकानों में सीलन हो गई है, टाइल्स बैठी जा रही हैं। घरों को बचाने के लिए बाहर की ओर दीवारों से सटाकर कंक्रीट का मलबा डाला जा रहा है, जिससे नींव मजबूत रहे। मकान मालिक विरोध कर रहे हैं तो घर गिराने की धमकी मिल रही है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक योगेश शुक्ला, नगर आयुक्त गौरव कुमार, पार्षद ममता रावत से कई बार शिकायत हुई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों ने बातचीत के दौरान सुभासपा विधायक बेदी राम पर नाला रोकने का आरोप लगाया। वहीं, विधायक बेदी राम ने आरोपों को सिरे से नकारा है।

div class=”f3e032cb “लखनऊ के खरगापुर इलाके में नाला चोक होने से खाली प्लाटों-मकानों के पास पानी भर रहा है। मकान को बचाने के लिए लोग बाहरी दीवार से सटाकर मलबा डलवा रहे हैं।div
div class=”f46ba790″लखनऊ के खरगापुर इलाके में नाला चोक होने से खाली प्लाटों-मकानों के पास पानी भर रहा है। मकान को बचाने के लिए लोग बाहरी दीवार से सटाकर मलबा डलवा रहे हैं।div
divdiv

नाले की जमीन पर कब्जा

खरगापुर इलाके में भरवारा मल्हौर वार्ड के एमिटी यूनिवर्सिटी से एसटीपी की तरफ जाने वाले रास्ते पर विधायक ने करीब 6 फीट बढ़ाकर नाले की जमीन पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कर लिया है। इससे नाला संकरा हो गया है। गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे गंदा पानी आस-पास के खाली प्लॉट और कॉलोनियों में भर रहा है। मानसून के समय में समय विकराल हो जाती है।

div class=”f3e032cb “यह नाला है जिसका निर्माण होना है। इसी पर सुभासपा विधायक बेदीराम के कब्जा करने का आरोप है।div

div class=”f46ba790″यह नाला है जिसका निर्माण होना है। इसी पर सुभासपा विधायक बेदीराम के कब्जा करने का आरोप हैdiv

divdiv

रीना बोलीं- 20 हजार घर प्रभावित

रीना का कहना है कि 20 हजार घरों का पानी इस नाले से आगे जाता है, लेकिन विधायक ने नाले की जमीन पर कब्जा कर पानी रोक दिया है। इसके कारण हमारे घरों में पानी भर रहा है। नगर निगम की गाड़ी कार्रवाई करने आई फिर भी विधायक ने कार्रवाई नहीं करने दी।

रंजू ने कहा- पानी और नाले की समस्या है। बाथरूम और घर की टाइल्स बैठ रही हैं। बारिश होने पर घरों में पानी भर रहा है। नाले का पानी घरों में जा रहा है। हम लोग बीमार पड़ रहे हैं।

विभा सिंह ने कहा- समस्या यह है कि पानी का निकास नहीं हो रही है। हम लोग बीमारी से जूझ रहे हैं। आगे नाला रुका है। मेयर से लेकर विधायक तक आश्वासन दे चुके हैं। कोई सुनने वाला नहीं है।

div class=”f3e032cb “खरगापुर इलाके में महिला पुरुष सभी इसके चलते परेशान हैं।div
div class=”f46ba790″खरगापुर इलाके में महिला पुरुष सभी इसके चलते परेशान हैं।div
divdiv

घर गिराने की मिली धमकी

राम विजय ने कहा- पिछले एक साल से नाला बंद है। कॉलोनी के प्लाट और घरों में पानी भर रहा है। डेढ़ साल से सो नहीं पा रहे। कोई बांधता है। कोई खोलता है। आस पास के लोगों में झगड़ा हो रहा है। हर सप्ताह मेयर और नगर निगम के अधिकारियों से मिल रहे हैं। धमकी मिल रही है कि पूरी कॉलोनी अवैध है, घर गिरवा देंगे।

डेढ़ साल पहले तक नाली सीधी जाती थी। एसटीपी से होते हुए नदी में चली जाती थी। दो हजार से अधिक घरों का पानी आ रहा है। इससे घरों में सीवर का पानी जा रहा है। मेयर और तत्कालीन नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ है।

विधायक बोले- हजारों लोगों को परेशानी

स्थानीय बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला शनिवार को मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। नगर निगम के अधिकारी भी इस दौरान उनके साथ थे। विधायक ने कहा कि नाला वहां पर जरूर खुदेगा। स्थानीय लोगों को समस्या हो रही है। विधायक ने कहा- पहले जैसे पानी बह रहा था। उसे कोई कैसे रोक सकता है। जन प्रतिनिधि बनने के बाद में जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि हमसे किसी को समस्या न हो, लेकिन पूरी आबादी को जलभराव में झोंक दिया है।

div class=”f3e032cb “मौके पर लेखपाल कौशल पर पार्षद ममता रावत और उनके समर्थकों ने दलाली का आरोप लगाया।div
div class=”f46ba790″मौके पर लेखपाल कौशल पर पार्षद ममता रावत और उनके समर्थकों ने दलाली का आरोप लगाया।div
divdiv

मेयर बोलीं- जमीन पर कब्जा हुआ तो कार्रवाई होगी

मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति हो किसी भी पद पर हो अगर वह सरकारी जमीन पर कब्जा करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक साल पहले मेयर सुषमा खर्कवाल मौके पर पहुंची थीं। लोगों ने उनको बताया था कि एक व्यक्ति की वजह से 30 से 40 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। इस दीवार को पीछे कराएं। इस पर मेयर ने विधायक से कब्जा की गई जमीन के पेपर दिखाने के लिए बोला था। लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हुआ।

div class=”f3e032cb “करीब सालभर पहले मेयर सुषमा खर्कवाल ने लोगों की शिकायत पर कब्जा देखने पहुंची थीं।div
div class=”f46ba790″करीब सालभर पहले मेयर सुषमा खर्कवाल ने लोगों की शिकायत पर कब्जा देखने पहुंची थीं।div
divdiv

विधायक बोले- नाले की जमीन की पैमाइश होगी

विधायक बेदीराम ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। और कहा- नाले के जमीन की पैमाइश होगी। जो नियम संगत है, वही होना चाहिए। उन्होंने बताया- मेरा मैरिज लॉन है। लेखपाल बार बार पैसा लेकर वहां पर आ जाता है। इस मामले को लेकर सदन में भी मुद्दा उठाया था। इसमें जवाब भी मांगा गया था। मामले में मेयर और नगर आयुक्त से बात करूंगा। नगर निगम और लेखपाल शासन की मंशा के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। हमने कोई गाली नहीं दी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें