Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के चिनहट पार्षद अरुण राय ने मंदिर चलो अभियान के तहत रामलीला मैदान में तृतीय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया ।

February 12, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” लखनऊ के चिनहट में मंदिर चलो अभियान के तहत रामलीला मैदान में तृतीय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया । राम चबूतरा पर सैकड़ों श्रद्धालु जुटे और सामूहिक रूप से भगवान हनुमान की महिमा का गुणगान किया। चालीसा पाठ के बाद बजरंग बली की भावपूर्ण आरती उतारी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया।

div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिनहट प्रथम वार्ड के पार्षद अरुण कुमार राय ने श्रद्धालुओं से अभियान से जुड़ने और नियमित रूप से मंदिर जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मंदिर जाने से मन को सुकून और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। भागदौड़ भरी जिंदगी में मंदिर ही वह स्थान है, जहां व्यक्ति अपनी आत्मा से जुड़ पाता है।

div style=”width: 478px;” class=”wp-video”div
div class=”f3e032cb “div

लखनऊ के चिनहट पार्षद अरुण राय द्वारा मंदिर चलो अभियान के तहत रामलीला मैदान में तृतीय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया

divdiv

हिंदू संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अहम कदम

वहीं बीजेपी मंडल अध्यक्ष कमल पांडेय ने कहा कि मंदिर चलो अभियान हिंदू संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अहम कदम है। भगवान राम और हनुमान की भक्ति से समाज मजबूत होता है। उन्होंने युवाओं से सप्ताह में कम से कम एक बार मंदिर जाने का आह्वान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के दौर में मंदिर की शांति ही सच्चा सुख देती है।

कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। चालीसा पाठ के दौरान मैदान ‘जय हनुमान, जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा। आयोजकों के अनुसार, यह अभियान चिनहट क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा और हर मंगलवार शाम यह आयोजन किया जाएगा। अब तक तीन सफल चालीसा पाठ संपन्न हो चुके हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें