Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

नेपाल के रास्ते दिल्ली एनसीआर में बड़े पैमाने पर खतरनाक नशे की खेप पहुंचाई जा रही थी। राजस्व खुफिया ?

February 14, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″नेपाल के रास्ते दिल्ली एनसीआर में बड़े पैमाने पर खतरनाक नशे की खेप पहुंचाई जा रही थी। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने बीबीडी क्षेत्र के पास एक बस में छापेमारी कर 10.4 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की है। टीम ने दिल्ली निवासी एक यात्री को हिरासत में लेकर देर शाम तक पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

सादी वर्दी में टीम ने रोकी बस

सूत्रों के मुताबिक, डीआरआई की टीम ने बीबीडी के पास सादी वर्दी में बस को रुकवाया। शुरुआत में बस स्टाफ ने कार्रवाई का विरोध जताया, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि यह खुफिया एजेंसी की कार्रवाई है, तो माहौल शांत हो गया। इसके बाद बस को हाईवे किनारे लगवाकर यात्रियों के सामान की गहन तलाशी ली गई।

अटैची से मिले संदिग्ध पैकेट

तलाशी के दौरान एक यात्री की अटैची से संदिग्ध पैकेट बरामद हुए। प्राथमिक जांच में यह हेरोइन पाई गई। जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10.4 करोड़ रुपये आंकी गई है।

दिल्ली निवासी आरोपी गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि बरामद मादक पदार्थ दिल्ली निवासी संदीप के कब्जे से मिला है। डीआरआई की टीम उसे बस से उतारकर अपने साथ ले गई। इस बीच स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक टीम आरोपी को लेकर रवाना हो चुकी थी।

नेपाल कनेक्शन की जांच जारी

सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में नशे की खेप नेपाल के रास्ते दिल्ली एनसीआर तक पहुंचाए जाने की आशंका है। आरोपी से लंबी पूछताछ की गई है और उसके नेटवर्क, सप्लायर व रिसीवर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। डीआरआई अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और इस तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें