Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

सरिया लाद कर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर,,एक बाइक सवार की मौत,, एक को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर।

February 14, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div style=”width: 478px;” class=”wp-video”div

मिहींपुरवा बहराइच/मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्रा कसौंजी में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर हुई मौत ,, एक बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ चोटिल। जिसको मेडिकल कॉलेज किया गया है रिफर।


मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्रा कसौंजी में राम सागर इंटर कॉलेज चौराहे के पास सरिया से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली नंबर ,Up 40 E3107 ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

इस टक्कर में बाइक सवार विद्या निवास पुत्र रामगोपाल निवासी पड़रिया मजरा छोटूपुरवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच की मौके पर मौत हो गई। वही दूसरा बाइक सवार दुर्गेश पुत्र राम आधार निवासी निधि पुरवा थाना कोतवाली मुर्तिहा गंभीर रूप से चोटिल हो गया है। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को निजी साधन से सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया।

जहां पर डॉक्टरों ने विद्या निवास को मृत घोषित कर दिया। वहीं चोटिल दुर्गेश को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार विद्यानिवास व दुर्गेश साले बहनोई है यह दोनों लोग मोटरसाइकिल से सवार होकर सर्रा से पडरिया की तरफ आ रहे थे। तभी शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे मिहींपुरवा से सरिया लाद कर सर्रा कसौजी जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने रामसागर इंटर कॉलेज चौराहे पर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

जिसमें बाइक सवार विद्यानिवास की मौके पर मौत हो गई। वही दुर्गेश कुमार गंभीर रूप से चोटिल हो गए। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना पर सीएचसी पहुंची मोतीपुर पुलिस ने पंचायत नामा की कार्रवाई कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें