Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 5 की मौत:16 लोग घायल, ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

By admin · February 23, 2026 · 1 min read

लखनऊ में डबल डेकर बस पलट गई है। कई यात्री घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। कई यात्रियों के बस में फंसे होने की सूचना है। क्रेन की मदद से बस को उठाने की कोशिश शुरू हो गई है।

हादसा गोसाईंगज इलाके के हसनापुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बताया जा रहा है, बस में 40 यात्री सवार थे। कहा जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ।

डबल डेकर बस के पलटने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।
डबल डेकर बस के पलटने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।
बस पलटने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
बस पलटने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

हादसा बेहद दर्दनाक है। हादसे के बाद मौके से जो तस्वीरें आई हैं, उनमें कई यात्रियों के हाथ-पैर शरीर से अलग दिख रहे हैं। दुर्घटना की जगह पर चारों ओर खून ही खून नजर आ रहा है। हादसे में घायल यात्री सड़क किनारे तड़प रहे हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है

लोगों ने रेस्क्यू किया

बस लुधियाना (पंजाब) से दरभंगा (बिहार) जा रही थी। हादसे के बाद लोगों ने रेस्क्यू किया।

बस को सड़क से हटाया गया

हादसा गोसाईंगज इलाके के हसनापुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। हादसे के बाद बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटा दिया गया है।

और खबरें