Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

मिहीपुरवा में आयोजित हुआ भव्य मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह परिणय सूत्र में बँधे 763 जोड़े

By admin · February 24, 2026 · 1 min read

बलहा विधायक सरोज सोनकर तथा पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने उपहार देकर की पुष्प वर्षा

मिहीपुरवा। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत मिहीपुरवा के गल्ला मंडी परिसर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि बलहा विधायक सरोज सोनकर तथा पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड रहे।

समारोह में जिले की सभी विकास खंडों तथा नगरीय क्षेत्रों से आये 763 युगल दम्पत्ति विवाह के परिणय सूत्र मे बँधे जिसमें 149 मुस्लिम धर्म से थे आयोजित मुख्यमंत्री विवाह समारोह में बलहा विधायक सरोज सोनकर व पूर्व भाजपा सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने सभी नव युगल दम्पती को सरकार द्वारा दी जाने वाली उपहार सामग्री के साथ पुष्प वर्षा कर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये भोजन जलपान कराते हुये विदा किया।

इस दौरान दोनों अतिथियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने ग़रीबों की बेटियों का विवाह बड़े धूमधाम से करने हेतु यह योजना चलाई है और इनके विवाह में जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के जिला स्तर से लेकर विकास खंड तक के अधिकारी स्वागत करते हैं। समारोह को संबोधित करते हुये जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय ने सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सभी युगल दम्पती को 60 हजार की धनराशि उनके खाते मे तथा 25 हजार के धनराशि की सामग्री उपहार स्वरूप तथा 15 हजार की धनराशि उनके जलपान भोजन आदि व्यवस्था में व्यय किया जाता है।

इस प्रकार प्रति युगल पर एक लाख रुपये सरकार द्वारा खर्च किया जाता है। सभी नवदम्पत्तियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह प्रमाण पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक झांकियां की प्रस्तुति ने लोगों का मनमोह लिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान पूरा नवीन मंडी गल्ला परिसर पूरी तरह खचाखच भरा रहा।

समारोह को मिहीपुरवा ब्लाक प्रमुख अभिषेक सौरभ वर्मा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, बलहा प्रमुख प्रतिनिधि कृपाराम वर्मा ने भी संबोधित किया समारोह में पीडी मनीष मौर्या, डीडीओ राजकुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय एसडीएम राम दयाल तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदुम्न सिंह, बीडीओ मिहीपुरवा विनोद यादव सहित अन्य जिले से लेकर विकास खंड स्तर के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टिगत कोतवाल मुर्तिहा राम नरेश यादव थाना अध्यक्ष मोतीपुर आनंद कुमार चौरसिया चौकी प्रभारी मिहींपुरवा अशोक सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

और खबरें