Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 10 साल बाद पहुंचे अमेरिका, प्रोटोकॉल भूल खुद एयर बेस पहुंच गए ट्रंप; गर्मजोशी से किया स्वागत

September 24, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक दशक के बाद तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं। यहां डोनाल्ड ट्रंप ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान फर्स्ट लेडी मेलानि…

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक दशक के बाद तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं। यहां डोनाल्ड ट्रंप ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी एयरबेस पर दिखाई दीं

अंतरराष्ट्रीय न्यूज

Xi Jinping US Visit: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी पत्नी और फर्स्ट लेडी पेंग लियुआन के साथ अमेरिका की राजकीय यात्रा पर पहुंच चुके हैं। वे 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे

इस दौरान हर किसी की निगाहें तब ठहर गईं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी प्रोटोकॉल तोड़कर शी जिनपिंग का गर्मजोशी से स्वागत किया। वे नियमों से परे जाकर उन्हें व्यक्तिगत रूप से रिसीव करने खुद अमेरिकी एयरफोर्स के एंट्रयूज एयर बेस पहुंचे

जिनपिंग का व्हाइट हाउस में होगा स्वागत

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का अमेरिका दौरा एक ऐसे समय पर हो रहा है, जब व्यापार, एआई, ईरान संकट और ताइवान जैसे मुद्दों को लेकर दोनों महाशक्तियों के बीच गहरा तनाव बना हुआ है

गुरुवार को व्हाइट हाउस में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का औपचारिक रूप से स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद दोनों नेता सैन्य टुकड़ियों का निरीक्षण करेंगे। इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच बंद कमरे में कई अहम मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता होगी। फिर शुक्रवार को दोनों शीर्ष नेता नेशनल आर्काइव्स का दौरा करेंगे

जिनपिंग के लिए भव्य स्टेट डिनर का आयोजन

शी जिनपिंग के स्वागत में व्हाइट हाउस में आयोजित भव्य स्टेट डिनर का आयोजन रखा गया है, जिसमें एलन मस्क और जेन्सेन हुआंग सहित कई तकनीकी दिग्गज शामिल हो सकते हैं

चीनी राष्ट्रपति के स्वागत के बाद क्या बोले ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने शी जिनपिंग का स्वागत करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, ‘कल रात राष्ट्रपति जिनपिंग के सम्मान में आयोजित स्टेट डिनर में पूरा टेक वर्ल्ड, बैंकिंग जगत और भी बहुत लोग शामिल होंगे। काश हमारे पास और सीटें होतीं। ये एक बहुत अच्छा स्वागत था और मुझे लगता है कि वो इसकी प्रशंसा करेंगे। उस जगर पर उतरना बहुत अच्छा लगता है जिसे वो अब तक का सबसे सुंदर हेलीपैड मानते हैं।’

ईरान को लेकर जिनपिंग से बातचीत के सवाल पर ट्रंप कहते हैं, ‘देखते हैं। मैं उस पर और कई दूसरे मुद्दों पर वार्ता करूंगा।’ उन्होंने चीन और अमेरिका को लेकर कहा, ‘हम दुनिया के सबसे सम्मानित देश हैं। दो साल पहले तक हमारा मजाक उड़ाया जाता था। हमें बेवकूफों का झुंड समझा जाता था। हम दुनिया में कहीं भी सबसे सम्मानित देश हैं, कहीं ज्यादा।’

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *