Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में पेट्रोल से भरे टैंकर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

March 6, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में पेट्रोल से भरे टैंकर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टैंकर चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।div
div
div class=”

cf559a0e
b06c8b9b

div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

जानकारी के अनुसार, बैतालपुर स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो से पेट्रोल लेकर एक टैंकर बिहार के सिवान जिले की ओर जा रहा था। सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर भाटपार रानी क्षेत्र के फुलवरिया चौराहे के पास टैंकर पहले एक पिकअप से टकराया। इसके बाद अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ा।

टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और क्लीनर अंदर ही फंस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। भाटपार रानी पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

मृतकों की पहचान चालक कमलेश प्रसाद (22) और क्लीनर अजय प्रसाद (23) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक परिजन देवरिया के लिए रवाना हो चुके थे।

हादसे के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें